ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
बिहार

बिहार में दहेज के लिए, बहू को जिंदा जलाया

बिहार  | के नवादा जिले में दहेज के लिए एक विवाहिता को जला देने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार को शाहपुर ओपी के महरथ गांव में घटी बतायी जाती है। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला कोमल कुमारी को काशीचक पीएचसी में भर्ती कराया गया। परंतु डॉक्टरों ने वहां से उसे पावापुरी विम्स रेफर कर दिया। विम्स में प्राथमिक इलाज के बाद उसे देर शाम पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। शनिवार को कोमल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

22 वर्षीया कोमल महरथ गांव के कृष्ण कुमार की पत्नी बतायी जाती है। उसका मायके लखीसराय जिले में बताया जाता है। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना पर मायके वाले भी गांव पहुंचे और स्थिति की जानकारी लेने के बाद पीएमसीएच के लिए रवाना हो गये। इधर, घटना की सूचना पर वारिसलीगंज सर्किल इंस्पेक्टर जीतेन्द्र कुमार, काशीचक थानाध्यक्ष राजकुमार और शाहपुर ओपीध्यक्ष दिनेश कुमार महरथ पहुंचे। परंतु तब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल निकल चुके थे। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर जला हुआ पुआल पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button