ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
मध्यप्रदेश

उज्जैन बाल सुधारगृह में कैदी गार्ड-चौकीदार की आंखों में मिर्च झोंक कमरे में बंद किया, चाभी लेकर फरार

उज्जैन  लनवासा स्थित बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग आरोपी भाग गए। घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की है। आरोपियों ने चौकीदार और गार्ड की आंखों में मिर्च झोंकी। इसके बाद दोनों को कमरे में बंद कर दिया। उनकी जेब से गेट की चाभी निकाली और भाग गए। इन पर हत्या, रेप और रंगदारी के आरोप थे। सभी लड़के देवास के रहने वाले थे।

शुक्रवार रात मालनवासा क्षेत्र में बने बाल संप्रेक्षण गृह में 6 लड़कों ने जमकर उत्त्पात मचाया। आरोपियों ने सुरक्षा में तैनात सैनिक दिनेश धानक, गार्ड शैलेंद्र शाक्य की आंखों में मिर्च झोंक दी। हाथापाई के बाद दोनों को अधीक्षक के कमरे में बंद कर दिया।

सभी आरोपी देवास के रहने वाले हैं। सभी लड़के संगीन आरोप में यहां बंद थे। नागझिरी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उनकी तलाश में पुलिस टीम देवास भी भेजी है।

पहले भी भागे हैं बच्चे

इससे पहले 17 अप्रैल 2021 में 2 बच्चे दीवार कूदकर भागे थे। इनमें एक देवास और दूसरा लड़का हरियाणा का रहने वाला था। जांच अधिकारी लिवान कुजूर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में लिया है। इनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button