ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
देश

Manipur Assembly Elections: राहुल गांधी सोमवार को पहली बार मणिपुर में करेंगे चुनाव प्रचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को मणिपुर में एक जनसभा को संबोधित करने के साथ ही पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं से बातचीत करेंगे। गांधी 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरणों में होने वाले मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के तहत पार्टी नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। मणिपुर चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक जयराम रमेश ने कहा, ‘‘ राज्य में 2002 और केंद्र में 2004 में कांग्रेस की सरकार बनी। इस बार इतिहास दोहराया जायेगा। मणिपुर में 2022 और केंद्र में 2024 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आयेगी।

कांग्रेस नेता ने राज्य में एन बीरेन सिंह सरकार को पूरी तरह से विफल करार दिया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने कहा कि श्री गांधी इंफाल के शहीद मीनार पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जहां 1891 के एंग्लो-मणिपुर युद्ध के बाद राजकुमार टिकेंद्रजीत और जनरल थंगल को फांसी दी गयी थी। गांधी नुपी में मणिपुर की महिला स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने कहा कि कोविड पाबंदियों के मद्देनजर कांग्रेस दूर-दराज के स्थानों में लोगों को कार्यक्रमों को लाइव दिखाने के लिए विशेष व्यवस्था करेगी।

Related Articles

Back to top button