ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

लक्ष्मी जी कभी हाथी, साइकिल और हाथ पर सवार होकर घर नहीं आती, लक्ष्मी जी कमल के फूल पर बैठकर आती हैं- बोले राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश मेंआज तीसरे चरण के मतदान हो रहे हैं इस बीच  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा को देश के गरीबों, पिछड़ों तथा कमजोर तबकों की सच्ची हितैषी करार देते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। लोगों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि विकास रूपी लक्ष्मी साइकिल, हाथी या हाथ के पंजे पर नहीं बल्कि कमल के फूल पर सवार होकर आती हैं।

रक्षामंत्री ने रविवार को जगदीशपुर विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी ने जनता की हमेशा चिंता की है। चाहे मुफ्त अनाज वितरण हो, आयुष्मान योजना हो या फिर किसान सम्मान निधि योजना हो सिर्फ भाजपा ही गरीबों और कमजोर तबकों की सच्ची हितैषी पार्टी है।’’

उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी कहा है कि भारत में अच्छी सरकार चलाने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा ही है। भाजपा ने जो घोषणा की है उसे पूरा किया है।

सिंह ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उनके चुनाव निशानों का जिक्र किया और कहा कि लक्ष्मी जी कभी घर हाथी, साइकिल और हाथ पर सवार होकर नहीं आती हैं। लक्ष्मी जी जब घर आती हैं तो कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना इत्यादि लक्ष्मी के आने के संकेत हैं।

विपक्षी सपा पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी को समाजवाद छू तक नहीं गया है। समाजवाद वह है जो समाज को भय और अपराध से छुटकारा दिलाये, मगर यह तो भाजपा कर रही है।

सिंह ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि पहले की सरकारें अपनी घोषणा को ईमानदारी से पूरा कर देतीं तो आज हमारा देश पीछे न होता। उन्होंने (विपक्षी दलों की सरकारों ने)जनता के भरोसे का गला घोटा लेकिन जनता ने जो भरोसा हम पर किया है, उसे हम टूटने नहीं देंगे। उस पर खरे उतरेंगे। आज देश तेजी से प्रगति की ओर आगे बढ रहा है।

रक्षामंत्री ने दावा किया कि रूस के सहयोग से अमेठी में अब एके-203 रायफल बनेगी, मिसाइल उत्तर प्रदेश में बनेगी, हमारी सेना के लिए हथियार देश में ही बनने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button