ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
खेल

उम्र विवाद में फंसे अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हंगारेकर, आईपीएल में हुई 1.5 करोड़ में नीलामी

नई दिल्ली । हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे राजवर्धन हंगारगेकर विवाद में फंस गए हैं। हंगारगेकर उम्र विवाद  में फंसते नजर आ रहे हैं। राजवर्धन पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी उम्र कम बताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी असली उम्र 21 साल है, लेकिन वह हाल ही में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेले थे।
इस टूर्नामेंट में इस तेज गेंदबाज ने अच्छी गेंदबाजी की थी। बल्ले से भी भारत ने अच्छा खेल दिखाया था और भारत ने पांचवीं बार खिताब जीता था। वेस्टइंडीज में हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया था। राजवर्धन पर उम्र गलत बताने का आरोप महाराष्ट्र के खेल एवं युवा मामलों के कमिश्नर ओमप्रकाश बकोरिया ने लगाया है। इस आईएएस अधिकारी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को एक पत्र भी लिखा है। साथ ही कुछ सबूत भी सौंपे हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ओमप्रकाश बकोरिया ने कहा कि धाराशिव के मुखिया एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल गुप्ता ने भी राजवर्धन हंगारगेकर की असली उम्र की पुष्टि की है। उनके मुताबिक राजवर्धन तेरना पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। स्कूल के रिकॉर्ड के मुताबिक हंगारगेकर की असली जन्मतिथि 10 जनवरी 2001 थी। कक्षा पहली से सातवीं तक यही रही। हालांकि 8वीं में दाखिला देते समय हेडमास्टर ने इसमें बदलाव कर जन्मतिथि को 10 नवंबर 2002 कर दिया। इसका अर्थ है कि 14 जनवरी से 5 फरवरी के बीच हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान इस पेसर की उम्र 21 साल थी। राजवर्धन ने अंडर-10 वर्ल्ड कप में पांच विकेट लिए। बल्ले से भी उन्होंने उपयोगी प्रदर्शन किया। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 17 गेंद पर 39 रन की पारी खेली थी। हाल ही में हुई आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपए देकर खरीदा।

Related Articles

Back to top button