ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, 'टाइम ऑफ डे' टैरिफ से घटे बिजली बिल Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपल... Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में ब... Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्र... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प...
देश

राजनाथ सिंह की रैली में नौकरी मांगने लगे युवा तो रक्षा मंत्री ने दिया जवाब-‘होगी होगी होगी होगी होगी’…सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जोर-शोर से प्रचार चल रहा है। कई दिग्गज नेता इन दिनों चुनावी मैदान में प्रचार करने में जुटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा बैक टू बैक कई रैलियां कर रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ भी इन दिनों उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राजनाथ सिंह की जनसभा में एक ऐसा वाकया हुआ जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल राजनाथ सिंह की जनसभा में रोजगार की मांग को लेकर युवा नारेबाजी कर रहे थे जिस कारण रक्षा मंत्री को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा।

भाषण के दौरान रैली में कुछ युवाओं ने ‘सेना भर्ती चालू करो, हमारी मांगे पूरी करो’ जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए थे। जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि होगी..होगी..होगी..जरूर होगी..। कोरोना की वजह से कुछ परेशानियां थीं, जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद राजनाथ सिंह ने सभी को भारत माता की जय बोलने के लिए कहा। युवाओं और राजनाथ सिंह के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इस पर मजे भी लिए। एक ने लिखा-“होगी होगी होगी होगी होगी” गिनिए तो कितनी बार ‘होगी होगी’ बोलना पड़ा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि काश हर राज्य के युवा हर प्रदेश चुनाव में रोज़गार के मुद्दे को यूं ही तूल दें तो तस्वीर बदले! एक यूजर ने लिखा कि होगी होगी होगी! सेना भर्ती कब होगी राजनाथ सिंह जी? पिछले 2 सालों में 10 से अधिक राज्यों में चुनाव हो सकते हैं, लाखों की रैलियां हो सकती है, नमस्ते ट्रंप हो सकता है, सिर्फ भर्ती नहीं होगी? हम युवाओं की सेहत की चिंता है या रोजगार न देने की निंजा तकनीक। कई लोगों ने इस पर नृअपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

Related Articles

Back to top button