ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
देश

कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की शवयात्रा में हुआ दंगा, BJP नेता का दावा- एंटी हिजाब प्रोटेस्ट हत्या की वजह

बेंगलुरु   शिवमोगा जिले में रविवार रात करीब 9 बजे बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर पर हत्या कर दी गई। मारे गए युवक की पहचान 26 साल के हर्ष के तौर पर हुई। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया है कि आरोपी स्थानीय ही हैं। हर्ष के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। वहीं जब परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ता शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे तो शव यात्रा में भी दंगा होने लगा। कुछ ही देर में हर्ष का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की मौत के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने की मांग की है।

इस घटना के बाद से इलाके में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके चलते पुलिस को कई जगहों पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। सुरक्षा के चलते शहर में धारा 144 लागू की गई है। बीजेपी नेता बी एल संतोष ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर्ष की हत्या एंटी हिजाब प्रोटेस्ट की वजह से हुई है। कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि पिछले हफ्ते जब हिजाब विवाद शुरू हुआ था, तब मैंने पहले ही ऐसा कुछ होने का अंदेशा जताया था। अब एक लड़के की मौत हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी अब खुश हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने राज्य की शांति को भंग कर दिया है।

गृह मंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील

कर्नाटक के गृह मंत्री अर्गा ज्ञानेंद्र ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए, पुलिस को सबूत मिले हैं और घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल मेरी लोगों से अपील है कि शांति बनाए रखें।

एक खास वर्ग के व्यक्ति की दुकानों पर हमला

कर्नाटक में बजरंग दल के सदस्य हर्ष की हत्या के बाद शिवमोगा में एक वर्ग विशेष के व्यक्ति की दुकानों पर हमला किया गया। यहां भीड़ ने दुकानों पर पथराव किया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

वारदात के बाद शिवमोगा में बढ़ा तनाव

वारदात के बाद के बाद शिवमोगा में तनाव बढ़ गया है। शहर के सीगेहट्टी इलाके में उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग लगा दी। बढ़ते हंगामे के मद्देनजर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। शिवमोगा में दो दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कल हर्ष की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कल रात से ही चल रही जांच में कुछ सबूत जुटाए गए हैं।

शिवकुमार ने कहा- ईश्वरप्पा के खिलाफ केस दर्ज हो

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने हर्ष की हत्या के मामले से अपना कोई कनेक्शन होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कर्नाटक सरकार के मंत्री ईश्वरप्पा को पद से हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने इस हत्या के हिजाब विवाद से जुड़े होने की किसी भी अटकल को भी खारिज कर दिया।

भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा- मुझपर आरोप लगाया गया है मैंने बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के लिए ‘मुस्लिम गुुंडों’ को उकसाया। ईश्वरप्पा के पास कॉमन सेंस नहीं है। उन्होंने पहले ही भारतीय झंडे का अपमान किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए और उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने देश और तिरंगे का अपमान किया है।’

Related Articles

Back to top button