ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

एक्शन में ममता बनर्जी, तीसरी बार बंगाल की सत्ता संभालते ही कई IAS अधिकारियों का तबादला

पश्चिम बंगाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने विभिन्न रैंक के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, कोलकाता महानगर विकास परिषद के सीईओ पी उलगानाथन को दक्षिण 24 परगना जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है।

ये है लिस्ट
पश्चिम वर्द्धमान जिले के जिलाधिकारी (डीएम) अनुराग श्रीवास्तव का पश्चिम बंगाल मिनरल डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड में तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार, दार्जिलिंग के डीएम शशांक सेठी को नादिया का डीएम जबकि विभु गोयल, संयुक्त सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को पश्चिम वर्द्धमान जिले का डीएम बनाया गया है। डब्ल्यूबीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक एस पोन्नामबलम को दार्जिलिंग का डीएम बनाया गया है।

पदभार संभालने के बाद ममता ने किए कई बदलाव
एक अन्य आदेश के अनुसार, आईपीएस काडर में पश्चिम जोन के एडीजी आईजीपी डॉ. राजेश कुमार और अलीपुर के एसपी (पुलिस अधीक्षक) को अनिवार्य प्रतीक्षा में रखा गया है। आदेश के अनुसार, एसपी हावड़ा (ग्रामीण) श्रीहरि पांडे और पूर्वी वर्द्धमान के एसपी अजित सिंह को भी अनिवार्य प्रतीक्षा में रखा गया है। बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के डीसी उत्तरी जोन अमरनाथ के. को पूर्वी मिदनापुर जिला का एसपी बनाया गया है। पदभार संभालने के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री ने बुधवार को शीर्ष स्तर के 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया। इनमें अधिकतर वे अधिकारी थे जिनका तबादला चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने किया था।

Related Articles

Back to top button