ब्रेकिंग
INDIA Alliance Public Impeachment CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का अन... Dungarpur News: पेसमेकर लगे बीमार पीटीआई की चुनाव ड्यूटी लगाने पर प्रशासन की संवेदनहीनता, ड्यूटी के ... Mohali Crime News: मोहाली में 7 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत, दुकान से दूध लेने गई बच्ची के साथ ... Jamia Millia Islamia Protest Ends: जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की बड़ी जीत, 18 दिन बाद खत्म हुई भू... Bihar Domestic Violence News: फोन-पे के पैसों को लेकर विवाद में हैवान बना पति, 3 घंटे चले ऑपरेशन और ... Delhi Metro Phase 4 Update: कब तक शुरू होगी गोल्डन लाइन और जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो? जानिए फेज-4 के... Karnataka News: मौलवी ने पहली पत्नी और बच्चों का सच छिपाकर मदरसे की छात्रा से की शादी, पुलिस स्टेशन ... Shubman Gill Temple Device: न्यूजीलैंड दौरे से पहले शुभमन गिल के माथे पर दिखा नया फिटनेस गैजेट, जानि... Credit Card Spending Decline 2026: भारत में क्रेडिट कार्ड खर्च को लगा बड़ा झटका, सितंबर 2026 में आई ... Karbonn Smartphone Comeback: भारतीय बाजार में धमाकेदार वापसी कर रहा है कार्बन, Gen Z और कंटेंट क्रिए...
देश

शराब की लत ने ली नौ जान, आठ की उजड़ा सुहाग, 28 बच्चे के सिर से उठा पिता का साया

बिलासपुर। शराब की लत ने नौ परिवारों के कमाने वाले सदस्यों को छिन लिया। कई महिलाओं की मांग भी उजड़ गई। 28 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। इस दिल दहलाने वालीघटना के बाद से गांव में सन्न्ाटा पसरा हुआ है। मृतकों की जब अर्थियां उठीं तो परिवारवालों के साथ ही गांववालों की आंखें भी नम हो गईं।

गांव के उपसरपंच शिवराम धुरी ने बताया कि मरने वाले खेती-किसानी के साथ ही रोजी मजदूरी करते थे। सभी का परिवार किसानी और रोजी मजदूरी पर ही आश्रित है। मृतक कमलेश का तीन साल का एक बेटा है। वह अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ रहता था। अक्षय की तीन बेटियां हंै। वह अपने माता-पिता और भाइयों के साथ संयुक्त परिवार में रहता था। घटना से दोनों के घर में मातम छाया हुआ है। उपसरपंच का कहना है कि मृतक के परिवार वालों को उनके नशीली दवा पीने की जानकारी नहीं थी

मंगलवार की रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। सभी एक-दूसरे से थोड़ी दूर पर रहते थे। इससे एक साथ इतने लोगों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी नहीं मिल पाई। एक-एक कर गांव में चार मौत होने पर किसी अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। तब तक उनका अंतिम संस्कार हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर बीमार लोगों की खोजखबर ली। तब पूरे मामले की जानकारी प्रशासन और ग्रामीणों को हुई।

पोस्टमार्टम से होगा स्पष्ट

होम्योपैथिक डा. प्रवीण राय ने बताया कि अधिक मात्रा में कफ सीरफ ड्रोसेरा के सेवन से तबीयत खराब हो सकती है। एक साथ नौ लोगों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि दवा को 15 से 20 बूंद पानी में मिलाकर पीने के लिए दिया जाता है। इसे नशा के लिए उपयोग करने वाले कितनी मात्रा में लिए हैं यह भी जानना जरूरी है।

एक बोतल से दो हजार से अधिक लोगों का होता है उपचार

होम्योपैथी डा. निशांत शुक्ला ने बताया कि प्योर फार्म में दवा किसी व्यक्ति को देना ही गलत है। दवा से दो हजार से अधिक लोगों का उपचार किया जा सकता था। इसे एक व्यक्ति ने पी लिया तो बीमार होना स्वाभाविक है। इसके साथ किसी और चीज को मिलाने पर और अधिक खतरनाक हो सकता है। यह परिस्थिति पर निर्भर करता है।

बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया

मृतकों में राजेश धुरी, खेमचंद धुरी अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। उनकी मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। वहीं मृतक कमलेश का तीन साल का बेटा है। अक्षय संयुक्त परिवार में रहता था। उसकी तीन बेटियां हैं। राजेश की दो बेटियां हैं। समारू की तीन बेटियां हैं।

खेमचंद के दो बेटे और एक बेटी है। कैलाश की पांच संतान हैं। इनमें एक बेटा और चार बेटियां हैं। दीपक की दो बेटियां हैं। रामदयाल के दो बेटे हैं। वहीं, गोवर्धन के परिवार वाले उसकी शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। घटना से गांव के 28 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

मल्हार क्षेत्र में दो की मौत की अफवाह से हड़कं

सिरगिट्टी में नौ लोगों की मौत के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हड़कंप है। इसी बीच मल्हार क्षेत्र में भी दो लोगों की नशीली दवा पीने से मौत होने की अफवाह उड़ने लगी। इस पर पुलिस के अधिकारी गांव पहुंचे। गांव में इसकी तस्दीक करने पर यह अफवाह निकली। इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

32 बोतल दवा बेची युवकों को

नौ लोगों की जान जाने के बाद पुलिस ने आरोपित डाक्टर एसआर चक्रवर्ती को पकड़कर पूछताछ की। इस दौरान डाक्टर ने बताया कि उसने गांव के युवकों को लाकडाउन के बाद 32 बोतल दवा दी है। पुलिस ने आरोपित डाक्टर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और नर्सिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस डाक्टर से मामले में पूछताछ कर रही है।

प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम देवेंद्र पटेल समेत प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांव पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। वहीं, पीड़ित परिवार के लोगों से भी घटना की जानकारी ली है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बीमार लोगों की जानकारी डाक्टरों को देने कहा है। इसके अलावा मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी गांव में बीमारों की जानकारी जुटा रही हैं।

एमपी से भी आ रही शराब

लाकडाउन की वजह से एमपी से भी शराब की खेप शहर तक पहुंच रही है। दो दिन पहले ही सिविल लाइन पुलिस ने सिंधी कालोनी के पास से एक युवक को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि युवक पुलिस की नजरों से बचकर मध्य प्रदेश के अनूपपुर से शराब लेकर आए थे। इसे खपाने के चक्कर में वे पुलिस की पकड़ में आ गए।

शराब पर पुलिस की चल रही लगातार कार्रवाई

लाकडाउन की घोषणा के बाद आबकारी विभाग की ओर से दो गांव में महुआ शराब बनाने वालों पर कार्रवाई की गई थी। वहीं सिरगिट्टी पुलिस ने भी 100 लीटर से अधिक शराब और महुआ लहान पकड़कर कार्रवाई की थी। इसके अलावा जिलेभर के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं लंबे समय तक चले लाकडाउन और खपत बढ़ने से महुआ शराब भी आसानी से नहीं मिल रही है। इसके कारण कोरमी के लोगों ने दवा को शराब के रूप में पीना शुरू कर दिया। इससे युवकों की तबीयत बिगड़ने पर मौत की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button