ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

अब सिद्धारमैया ने सावरकर को बताया गांधी का हत्यारा, कहा- कैसे दे सकते हैं भारत रत्न?

बेंगलूरू: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बाद अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी वीर सावरकर को महात्मा गांधी की हत्या का साजिशकत्र्ता बताते हुए निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि गांधी के हत्यारे को भारत रत्न कैसे दे सकते हैं।  सिद्धारमैया ने कहा-वीर सावरकर हिन्दू महासभा के अध्यक्ष थे। वो उन षड्यंत्रकारियों में से थे जिन्होंने महात्मा गांधी की हत्या की साजिश रची। वह आरोपियों में से एक थे। सबूत नहीं मिलने के कारण उन पर किसी प्रकार का दोष साबित नहीं हो पाया और वह बरी हो गए। 100 में से 90 लोगों को बरी किया गया था। सावरकर साजिशकत्र्ता थे। अब क्या उन्हें भारत रत्न दिया जाएगा? इस देश को क्या हो गया है?

सावरकर को भारत रत्न देना भगत सिंह का अपमान: कन्हैया
भाकपा के नेता एवं जवाहर लाल नेहरू (जे.एन.यू.) विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने के मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि यदि सरकार विनायक सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित करती है, तो उसे इसी पुरस्कार के लिए शहीद भगत सिंह के नाम की सिफारिश नहीं करनी चाहिए।  कन्हैया ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि वह सावरकर को भारत रत्न देने की सिफारिश करेगी, जो देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद भगत सिंह का अपमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button