ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

INX मीडिया केस: इंद्राणी मुखर्जी का दावा- चिदंबरम और बेटे कार्ति को दी 35 करोड़ रुपए की रिश्वत

नई दिल्ली. आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले (INX Media Case) में इंद्राणी मुखर्जी ने दावा किया कि उसने कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को  रिश्वत के तौर पर 35.5 करोड़ रुपए से ज्यादा दिए। ये पैसे सिंगापुर, मॉरीशस, बरमूदा, इंग्लैंड और स्विटजरलैंड में दिए गए। सीबीआई ने शुक्रवार को आईएनएक्स मीडिया केस मामले में विशेष अदालत के सामने चार्जशीट दाखिल की है। आईएनएक्स मीडिय में मामले में इंद्राणी मुखर्जी पर भी कई आरोप हैं। वो सरकारी गवाह बन गई हैं।

इससे पहले सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। सीबीआई द्वारा दायर आरोप पत्र में चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम, पीटर मुखर्जी समेत 14 लोगों के नाम शामिल हैं। अब इस मामले पर दिल्ली कोर्ट में अगली सुनवाई 21 अक्तूबर को होगी। इनके नाम चार्जशीट में सीबीआई की चार्जशीट में पीटर मुखर्जी, कार्ति चिदंबरम, भास्कर, पी चिदंबरम, सिंधुश्री खुल्लर, अनूप पुजारी, प्रबोध सक्सेना, आर प्रसाद, आईएनएक्स मीडिया, एएससीएल और शतरंज प्रबंधन का नाम है। चार्जशीट में वित्त मंत्रालय के चार पूर्व अफसरों का भी नाम हैं।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि 15 मई, 2017 को ईडी ने ये मामला दर्ज किया था। ईडी के द्वारा दर्ज केस में आईएनएक्स मीडिया पीवीटी लिमिटेड ने 4.62 करोड़ रुपए की स्वीकृत एफडीआई राशि के मुकाबले लगभग 403.07 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश प्राप्त किए थे। जांच के दौरान पाया गया कि INX Media Pvt Ltd के निदेशक इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी, पी चिदंबरम, तत्कालीन वित्त मंत्री और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम सहित कई अधिकारी इसमें शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button