ब्रेकिंग
सावन के दूसरे सोमवार पर धमतरी से बलरामपुर तक गूंजे 'हर-हर महादेव', 36 वर्षों से जारी कांवड़ यात्रा म... सावन के दूसरे सोमवार पर बैकुंठपुर के प्रेमाशंकर महादेव मंदिर में उमड़े भक्त, जानें 105 साल पुरानी यह... छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹5 करोड़, हिमंत बिस्वा सरम... पातड़ां पुलिस को नशा विरोधी मुहिम में बड़ी सफलता: नया बस स्टैंड के पास 1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ... गुरदासपुर में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश: बबरी बाईपास से चुराई बाइक के साथ आरोपी अमरजीत सिंह गिरफ्त... गुरदासपुर के वड़ैच पार्क जी.टी. रोड पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की म... ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भीषण सड़क हादसा, बटाला के 36 वर्षीय स्नेह पाल सिंह की दर्दनाक मौत गुरदासपुर: चाचा को बचाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, इमरजेंसी के बाहर भी चली रंजिश; पुलिस जा... लुधियाना में 4 दिन में सुलझी चादर में लिपटे शव की गुत्थी: नशे में बहस के बाद ईंट से की थी ऋतिक की हत... लुधियाना में दर्दनाक हादसा: सूआ रोड पर तेज रफ्तार मैक्स ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 वर्षीय ढाबा...
खेल

IPL 2020 : KKR ने न्यूजीलैंड के इस दिग्गज को बनाया नया कोच, इसी टीम से खेला था पहला मैच

कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। केकेआर ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम को नया कोच बनाया है। केकेआर ने दो बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीत चुकी है। हाल ही में साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस ने हेड कोच का पद छोड़ा था जिसके बाद अब फ्रेंचाइजी ने मैक्कलम को ये जिम्मेदारी सौंपी है। ब्रैंडन मैक्कलम ने आईपीएल का आगाज केकेआर से ही किया था। उन्होंने केकेआर के लिए पहले मैच में ही तूफानी शतक लगाते हुए नाबाद 158 रन ठोक डाले थे। मैक्कलम केकेआर के लिए 2008 से लेकर 2010 तक खेले, उसके बाद वो 2012-13 सीजन में भी केकेआर से जुड़े।

इसके अलावा कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी मैक्कलम ने नाइट राइडर्स की टीम ट्रिनबैगो को दो बार चैंपियन बनाया है। मैक्कलम ने केकेआर का कोच नियुक्त होने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये उनके लिए सम्मान की बात है। मैक्कलम ने कहा, ‘केकेआर का कोच बनना मेरे लिए गर्व की बात है। नाइट राइडर फ्रेंचाइजी आईपीएल और सीपीएल की बड़ी टीम है। इस टीम के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैं टीम को मजबूत बनाने की कोशिश करूंगा।’ मैक्कलम ने आईपीएल में 109 मैच खेले हैं, जिसमें उनका औसत 27.69 है। मैक्कलम के बल्ले से दो शतक निकले हैं, वहीं उनके नाम कुल 2880 रन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button