ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
खेल

PCB का नया आइडिया, मिस्बाह कोचिंग के साथ निभा सकते हैं ये बड़ी जिम्मेदारी

लाहौर : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से अपनाए जाने वाले नए मॉडल के तहत पूर्व कैप्टन मिस्बाह-उल-हक कोच और चीफ सिलेक्टर की दोहरी भूमिका में दिख सकते हैं। मिस्बाह को गुरुवार को ही 22 अगस्त से सात सितंबर तक चलने वाले अभ्यास शिविर के लिए ‘कैम्प कमानडेंट’ नियुक्त किया गया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्बाह ने ही अभ्यास शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया है और अब वह उन्हें प्रशिक्षण भी देंगे। इसलिए यह उनका दोनों पदों के लिए एक तरह से इम्तिहान भी हो सकता है। पीसीबी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक जाकिर खान ने आखिरी बार संवाददाताओं से कहा था कि बोर्ड सीनियर टीम के चयन पैनल के लिए तीन मॉडल पर विचार कर रहा है। पहला जिसमें चेयरमैन हो और तीन-चार अन्य सदस्य हों

दूसरा एक को मुख्य चयनकर्ता बनाया जाए और साथ ही छह राज्य की टीमों के मुख्य कोच को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए कि वह मुख्य चयनकर्ता को प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बारे में बताए। तीसरे मॉडल में सिर्फ एक शख्स को चुना जाए और उसे ही मुख्य कोच तथा मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी जाए जिसे छह राज्यों की टीमों के मुख्य कोच रिपोर्ट करें और प्रतिभाशील खिलाड़ियों के बारे में बताएं। अखबार डॉन ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि पीसीबी ने फैसला किया है कि तीसरे मॉडल को अपनाया जाए। पिछले सप्ताह ही पीसीबी ने बताया कि वह मुख्य कोच मिकी आर्थर, गेंदबाजी कोच अजहर महमूद और बल्लेबाज कोच ग्रांट फ्लावर के कार्यकालों को विस्तार नहीं करेगी। हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button