ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
मध्यप्रदेश

पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती के 30 साल पुराने भजन से चढ़ा मध्‍य प्रदेश का सियासी पारा

भोपाल   पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भजन के वीडियो और उनकी प्रतिक्रिया से मध्य प्रदेश में सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। मंगलवार को ट्विट कर उमा भारती ने एक वीडियो साझा किया और लिखा कि मैं कोई बात भूल नहीं सकती। उनके मुताबिक ये भजन 30 साल पहले शिवराज सिंह चौहान ने सुना था, तब से उन्हें पसंद है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि उन्होंने (शिवराज सिंह चौहान) दो दिन पहले ये भजन सुनाने का आग्रह किया था। मैंने तुरंत उस भजन की रिकार्डिंग कर उन्हें भेज दिया है। उमा ने लिखा कि आश्चर्य इस बात का है कि 30 साल बाद भी वह भजन ज्यों का त्यों याद रहा। इसके अगले ट्विट में लिखा कि आप लोग समझ लीजिए कि मैं कोई बात भूल नहीं सकती हूं।

उन्होंने कहा था कि पार्टी को सत्ता मैं दिलाती हूं, राज कोई और करता है

दरअसल, उमा भारती के सुर मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन और सत्ता को कई मामलों पर असहज करते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि पार्टी को सत्ता मैं दिलाती हूं, राज कोई और करता है। उन्होंने 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा जताई है, जिससे संगठन का बड़ा धड़ा चिंतन की मुद्रा में देखा जा रहा है।

भजन के बोल पर सभी का ध्यान-वीडियो में उमा भारती जो भजन गुनगुना रही हैं, उसके बोल हैं, तेरे चरण कमल में श्याम लिपट जाउं रज बन के। इसमें कमल को लेकर चर्चाएं ज्यादा हैं। उमा भारती शराबबंदी को लेकर कई बार अभियान शुरू करने की घोषणा कर चुकी हैं, लेकिन हर बार तय तारीख से पहले ही उन्हें अभियान टालना पड़ता है। 14 फरवरी से भी उन्होंने शराबबंदी अभियान की घोषणा की थी, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। इधर, कांग्रेस भी शराबबंदी के मुद्दे पर उनका साथ देने की घोषणा करती रही है। लेकिन तारीखें बढ़ाने पर वही उमा भारती को घेरने लगी है।

Related Articles

Back to top button