ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

अमित शाह ने थपथपाई सीएम मनोहर की पीठ, इस काम के लिए की तारीफ

जींद: जींद में शुक्रवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह के आयोजन में भाजपा ने एक आस्था रैली की, जिसमें हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम मंत्री, नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी प्रमुख रूप से शिरकत की। वहीं रैली में उमड़े जनसमूह को देख शाह ने काफी खुश हुए और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इसी दौरान ही शाह ने सीएम मनोहर की पीठ थपथपाते हुए उनके कामों की प्रशंसा की।

शाह ने मनोहर लाल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उन्होंने एक ही झटके में भ्रष्टाचार की कमर तोड़ कर साबित कर दिया कि उन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक गुजरात भी केरोसिन मुक्त प्रदेश नहीं बना है, लेकिन हरियाणा सरकार ने यह काम करके पूरे भारतवर्ष में नई पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित कर दिए हैं और अगले 5 साल में हरियाणा में हरियाणा को विकास की दृष्टि से एक ऐसी इमारत पर खड़ा कर दिया जाएगा जहां से जम्मू कश्मीर सीधा दिखाई देगा। शाह ने अपने लगभग आधे घंटे के भाषण में पूरे विपक्ष को ज्यादा तवज्जो नहीं दी, लेकिन चौटाला सरकार पर बड़ा हमला करते हुए चौटाला सरकार को सरकार न बताते हुए चौटाला एंड कंपनी कहकर भी संबोधित किया।

कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए शाह ने कहा कि वे जब भी हरियाणा में आए हैं हरियाणा की जनता ने उनको कभी निराश नहीं किया है। उनकी झोली हमेशा कमल के फूलों से भर दी है। एक बार फिर उन्होंने हरियाणा की जनता से आग्रह की उनको उनको 75 सीटें दे दे तो केंद्र और हरियाणा सरकार मिलकर साबित कर देंगे कि विकास क्या होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button