Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

महेश मांजरेकर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, बच्चों पर अश्लील दृश्य फिल्माने का आरोप

महेश मांजरेकर के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज करवायी गयी थी जिसमें उन पर अपनी मराठी फिल्म के अश्लील दृश्यों में बच्चों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। अदालत ने मामला दर्ज करके पुलिस को जांच करने का आदेश दिया है।

नई दिल्ली। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक-एक्टर महेश मांजरेकर बड़े कानूनी विवाद में फंस गये हैं। मराठी फिल्म के कुछ आपत्तिजनक दृश्यों में बच्चों का इस्तेमाल किये जाने पर महेश के खिलाफ मुंबई की कोर्ट में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। अदालत ने मामले की जांच के निर्देश माहिम पुलिस को दिये हैं।

एएनआई की खबर के अनुसर, महेश मांजरेकर के खिलाफ सेक्शन 292, 34, पोक्सो एक्ट के सेक्शन 14 और आईटी एक्ट के सेक्शन 67 और 67बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें, महेश मांजरेकर निर्देशित मराठी फिल्म नाय वरण भाट लोंचा कोन नाय कोंचा (Nay Varan Bhat Loncha Kon Nay Koncha) 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म के कुछ दृश्यों

को लेकर काफी हंगामा मचा था और मुंबई की अदालतों में इसके खिलाफ शिकायतें और याचिका दायर हुई थीं।

Case regered against actor-director Mahesh Manjrekar under IPC Section 292, 34, POCSO Section 14 and IT Section 67, 67B, for allegedly showing obscene scenes involving minor children in a Marathi film; court orders probe in the matter: Mahim Police, Maharashtra(file pic) pic.twitter.com/QZ56GH99y7— ANI (@ANI) February 23, 2022
एक शिकायत क्षत्रिय मराठा सेवा संस्था की ओर से बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 295 और 34 के तहत दर्ज करवायी गयी थी। शिकायतकर्ता वकील डीवी सरोज ने दावा किया था कि फिल्म के कंटेंट से समाज में वैमनस्य फैल सकता है। दूसरी शिकायत पोक्सो के तहत सेशंस कोर्ट में दर्ज करवायी गयी थी। इसमें महेश और मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की गयी थी।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें