ब्रेकिंग
MP Monsoon Update: मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में जून का कोटा पूरा; जानें कब होगी आधिकारिक एं... INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल र... TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स... Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
मनोरंजन

हिप हॉप क्वीन राजा कुमारी ने अपने सर्वश्रेष्ठ हिट गानों का संकलन प्रस्तुत किया

राजा कुमारी विश्व स्तर पर सबसे अधिक दिखाई देने वाली हिप-हॉप आवाज के रूप में अपनी जगह बनाई हुई हैं और वह संगीत बनाने के लिए जानी जाती हैं जो उनकी अमेरिकी परवरिश को उनकी भारतीय जड़ों के साथ जोड़ती है। राजा कुमारी ने एक बैंड के साथ प्रस्तुत अपने पिछले गीतों का संकलित संस्करण जारी किया है। द कैटलॉग रीइमेजिनेड शीर्षक से, राजा कुमारी आपको 30 मिनट की एक बहुत ही मधुर और प्रेरक अनुभव यात्रा की ओर ले जाएगी। ग्रैमी-नॉमिनेटेड रैपर पूरे भारत के दर्शकों के लिए गोवा में लाइव परफॉर्म करती नज़र आएंगी।

अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए, राजा कुमारी कहती हैं, “यह एक कठिन समय था जब कोई संगीत कार्यक्रम नहीं हो रहा था, मुझे लगा कि दूसरा लॉकडाउन होने से पहले दुनिया कोई संगीत का उपहार देना चहिए। संगीत रिकॉर्ड किया गया था और लॉकडाउन के दौरान हम एडिटिंग और मिक्सिंग में जुटे हुए थे। यह मेरे पसंदीदा गानों में से एक है, गोवा में एक लाइव बैंड के साथ प्रदर्शन करने का एक अद्भुत अनुभव था। 30-मिनट में वे हिट शामिल हैं जिन्हें दुनिया भर के श्रोताओं ने पसंद किया है। मैं इसी बैंड के साथ पूरे भारत में अपने लाइव कॉन्सर्ट टूर की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। मैं स्टूडियो अलंकरण के बिना श्रोताओं के साथ लाइव संगीत साझा करने में सक्षम होने के लिए खुश और आभारी हूं। यह एक संगीतमय भेंट हैं।”

वीडियो में, राजा कुमारी एक रेशमी सफेद रंग की स्लिट ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है, इसे सफेद फूलों के साथ बालों में एक्सेसरीज की तरह लगाया गया है। अपने सफ़ेद पहनावे में रंग जोड़ते हुए, राजा कुमारी ने इसे नीले झुमके और एक स्टेटमेंट बिंदी के साथ पूरा किया है। राजा कुमारी के कई उल्लेखनीय गीत हैं जिसमें जजमेंटल है क्या से द वखरा स्वैग, ज़ीरो से हुस्न परचम, द कम अप से द सिटी स्लम्स, जिन्होंने हम सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। नवीनतम वीडियो गीत में द कम अप, आई डिड इट, कौन है तू, शांति, मीरा, बिंदी और चूड़ियाँ, एनआरआई, अटेंशन एवरीबडी, कर्मा, बिलीव इन यू, म्यूट, शुक और सिटी स्लम सहित उनके हिट गाने शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button