ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
मनोरंजन

बेस्टसेलर में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहे हैं अर्जन बाजवा

अभिनेता अर्जन बाजवा, हिंदी सिनेमा में एक ऐसा नाम है जिन्होंने अपने चार्म, इंटेंसिटी, और दमदार परफॉर्मेंस से लाखों दिलों को जीता है। लड़के तो उनके फैन हैं ही पर लड़किया भी उनकी ग्रे आइस और स्माइल की दीवानी हैं। अर्जन की बेस्टसेलर अभी पिछले हफ्ते ही अमेजॉन पर रिलीज़ हुई है, और अब उनके फैंस उनकी दमदार परफॉर्मेंस और लुक पर भी कायल हुए जा रहे हैं।

कई नामचीन क्रिटिक्स ने बेस्टसेलर की जमकर सराहना की, और उनकी परफॉर्मेंस ने लोगों के दिलों पर एक छाप छोड़ दी हैं। अर्जन बाजवा एक बहुत बड़े और नामचीन राइटर हैं जिनका नाम ताहिर वज़ीर. एक दिन ताहिर वज़ीर एक कॉफी शॉप में पहुंचते हैं जहां उनकी मुलाकात होती है श्रुति हसन से जो बताती है कि वो उनकी बहुत बड़ी फैन…और बस यहीं शे शुरू हो जाता है खेल। श्रुति के हाथ में चोट के निशान देखकर ताहिर उनके दर्द पर किताब लिखना शुरू करते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं जो ताहिर पर शक करने पर मजबूर कर देती है। ताहिर के करीबियों का खून होने लगता है उनपर अटैक होने लगते हैं। इन सारी घटनाओं के बीच एंट्री होती है मिथुन चक्रवर्ती जो सीरीज़ में असिस्टेंट कमिशनर ऑफ पुलिस का किरदार निभा रहें हैं। वो इन सारी कड़ियों को जोड़ते हैं और छानबीन करते हैं।

अर्जन कहते हैं कि ,” बेस्टसेलर में मेरे परफॉर्मेंस को मिली प्रतिक्रिया से मैं बेहद खुश हूं। मुझे लोगों के सराहनीय मैसेज और कॉल्स आ रहे हैं, जिसने न सिर्फ मुझे अभिभूत किया है बल्कि इसने मुझे और भी अच्छा परफॉर्म करने के लिए प्रोत्साहित किया है। ताहिर का किरदार निभाना इसीलिए संभव हुआ क्योंकि शो के मेकर्स और मेरे को-स्टार बहुत ही सपोर्टिव थे। मैं सभी का आभारी हूं कि उन्होंने ताहिर वज़ीर को इतना प्यार दिया।”

अर्जन की इस दमदार परफॉर्मेंस को देखने के बाद उनके फैंस निश्चितरूप से आनेवाले समय में उन्हें इस तरह की थ्रिलर सिरीज़ या फिल्म्स में देखना जरूर पसंद करेंगे।

Related Articles

Back to top button