ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

रूस और यूक्रेन बीच जंग शुरू, अमेरिका ने कहा- तबाही और मौत के लिए मॉस्को होगा जिम्मेदार, जानिए पल-पल का अपडेट

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन से जंग का ऐलान कर दिया. रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सेना को सरेंडर करने के लिए कहा. उसने साफ किया कि उसका मकसद यूक्रेन पर कब्जा नहीं है.

24/02/2022 10:06:20

यूक्रेन की नौसेना को पहुंचा नुकसान

यूक्रेन के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि रूस के हमले से देश की नौसेना को काफी नुकसान पहुंचा है. मिसाइल और रॉकेट से हुए हमले की वजह से कीव और खार्किव में यूक्रेनी सैन्य कमांड पोस्ट तबाह हुे हैं. हालांकि अभी तक इन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

24/02/2022 10:02:30

यूक्रेन में उड़ाने रद्द

सूत्रों के मुताबिक, रूस के हमले के बाद यूक्रेन ने एहतियातन सभी नागरिक विमानों की उड़ाने रद्द कर दी हैं.

24/02/2022 09:55:28

यूक्रेन पर दागी क्रूज मिसाइलें

यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से कीव में कई जगहों को निशाना बनाया है. यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बताया कि यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों पर हमले हो रहे हैं. यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा.

24/02/2022 09:52:42

एक साथ यूक्रेन के 11 शहरों पर अटैक

रूस ने जंग का ऐलान करते ही एक साथ यूक्रेन के 11 शहरों पर अटैक कर दिया है. यूक्रेन की राजधानी कीव समेत यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में मौजूद शहरों को निशाना बनाया गया है.

Russia Ukraine Live:

क्रूड ऑयल पहुंचा 100 डॉलर तक

रूस के यूक्रेन के हमले की खबर आते ही क्रूड ऑयल की कीमतें भी बढ़ गईं. क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े को छू गया.

बैकग्राउंड

रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से बना तनाव का माहौल आखिरकार गुरुवार को युद्ध में बदल गया. रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना हथियार डाले और वापस जाए. इस बयान के तुरंत बाद ही यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके और राजधानी कीव में बड़े धमाकों की रिपोर्ट्स सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रमातोस्क में 2 धमाके हुए हैं. रूसी सिपाही क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में घुस रहे हैं.

दखल देने वालों को दी बुरे परिमाम भुगतने की धमकी

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का ऐलान करते हुए कहा कि इस युद्ध को टाला नहीं जा सकता है. रूस के राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि जो देश इस मामले में दखल दे रहे हैं उन्हें भी इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इतिहास में ऐसे परिणाम कभी नहीं हुए होंगे. उन्होंने कहा कि यह विवाद हमारे लिए जिंदगी और मौत का सवाल है. यूक्रेन नियो-नाजी का समर्थन कर रहा है, यही वजह है कि हमने उस पर हमला करने का फैसला किया है.

अमेरिका ने क्या कहा

वहीं रूस के हमले पर अमेरिका के राष्ट्रपति जोय बाइडन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस हमले से होने वाली हर मौत के लिए रूस जिम्मेदार होगा. अमेरिका और उसके सहयोगी देश जल्द मिलकर प्लान बनाएंगे और रूस को जवाब दिया जाएगा. बाइडन ने कहा कि मैं आज शाम व्हाइट हाउस से स्थिति की निगरानी करूंगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से नियमित अपडेट प्राप्त करूंगा. कल, मैं सुबह अपने G7 समकक्षों से मिलूंगा. हम अपने NATO सहयोगियों के साथ समन्वय करेंगे.

Related Articles

Back to top button