ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
देश

कमलेश तिवारी हत्याकांड में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने कबूला गुनाह, गिरफ्तारी का Video जारी

सूरतः गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने हिंदू महासभा के पूर्व नेता की लखनऊ में हुई हत्या के मामले में सूरत से तीन व्यक्तियों को पकड़ा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका हिंडोला क्षेत्र में खुर्शीदबाग स्थित उनके घर पर हत्या कर दी गई थी। तिवारी पूर्व में हिंदू महासभा के एक धड़े से भी जुड़े रहे थे।
PunjabKesari
अधिकारियों ने बताया कि एटीएस टीम ने मोहसिन शेख, फैजान और राशिद अहमद को शुक्रवार रात को पकड़ा। तीनों को उस दुकान के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबोचा जहां से उन्होंने वह मिठाई खरीदी थी जो अपराध स्थल से मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि तीनों को अहमदाबाद लाकर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

ANI

@ANI

Surat: CCTV footage of the three accused in murder case being picked up by the Gujarat Anti-Terrorism Squad (ATS).

Embedded video

1,116 people are talking about this
पुलिस ने कहा था कि दो व्यक्ति मिठाई के एक डिब्बे के साथ कमलेश तिवारी से नाका हिंडोला पुलिस थानाक्षेत्र के खुर्शीदबाग स्थित उनके घर पर मिलने गए थे और बाद में उनकी हत्या कर दी थी। उत्तर प्रदेश पुलिस मृतक की पत्नी द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी के आधार पर मोहम्मद मुफ्ती नईम काजमी और इमाम मौलाना अनवारुल हक को पहले ही हिरासत में ले चुकी है।

प्राथमिकी के अनुसार काजमी और हक ने 2016 में पैगंबर मोहम्मद संबंधी उनकी कथित टिप्पणी को लेकर तिवारी के सिर पर 1.5 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी। काजमी और हक दोनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक संगठन अल हिंद ब्रिगेड ने हत्या की जिम्मेदारी ली है जिसमें उसने कहा है कि यह तिवारी के ‘‘इस्लाम और मुस्लिमों” को बदनाम करने का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button