ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

भारतीय महिला टीम ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत लिया है। सीरीज के शुरुआती चार मैच हारने के साथ भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दी थी, लेकिन आखिरी मैच जीतकर वर्ल्डकप से पहले अच्छे संकेत दिए हैं। भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि टीम की सबसे अहम खिलाड़ी स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर फॉर्म में लौटे चुकी हैं। टीम इंडिया की जीत के लिए इन दोनों खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन बेहद जरूरी है। पांचवें वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया ने चार विकेट खोकर 46 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। न्यूजीलैंड के इस दौरे पर यह भारत की एकमात्र जीत है।

Related Articles

Back to top button