ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
व्यापार

Indus Towers की 5% हिस्सेदारी Bharti Airtel को बेच रही है Vodafone

ब्रिटिश टेलीकॉम दिग्गज वोडाफोन पीएलसी, टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी इंडस टावर्स लिमिटेड की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए भारती एयरटेल के साथ बातचीत कर रही है। बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि वोडाफोन पीएलसी एक ब्लॉक डील के जरिए इंडस टावर्स में 1,490 करोड़ रुपये की 2.4 फीसदी हिस्सेदारी भी बेचने की योजना बना रही है। ब्लॉक डील को यूरो पैसिफिक सिक्योरिटीज के जरिए अंजाम दिया जाएगा, जो वोडाफोन समूह की इकाई है, जिसके पास इंडस टावर्स में 7.59 फीसदी हिस्सेदारी है। बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि ब्लॉक डील में शेयरों को 227-231 रुपये की कीमत सीमा में उतारे जाने की उम्मीद है।

इस बारे में संपर्क करने पर वोडाफोन ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। भारती एयरटेल को भेजे गए ई-मेल का भी कोई जवाब नहीं आया। उद्योग के सूत्रों ने कहा कि वोडाफोन, इंडस टावर्स में अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी भारती एयरटेल को बेचने के लिए बातचीत कर रही है। इंडस टावर्स 3,300 करोड़ रुपये मूल्य की कंपनी है और इसमें वोडाफोन की कुल 28 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस सौदे से हुई कमाई गई रकम को वोडाफोन आइडिया लिमिटेड में डाला जाएगा।

इंडस टावर्स को पहले भारती इंफ्राटेल लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। यह दूरसंचार टावर खड़ा करने, उनके स्वामित्व और प्रबंधन करती है। यह विभिन्न मोबाइल ऑपरेटरों के लिए दूरसंचार टावरों और संचार संरचनाओं में भूमिका निभाती है। इंडस टावर्स के पास 1,84,748 दूरसंचार टावर हैं, जो इसे देश के सबसे बड़े टावर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाताओं में से एक बनाते हैं। इसकी देश के सभी 22 दूरसंचार सर्किल में मौजूदगी है। इंडस टावर्स भारत में सभी वायरलेस दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को सेवाएं प्रदान करती है।

इंडस टावर्स ने दिसंबर 2021 को समाप्त तीन महीनों में समेकित लाभ में लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,570.8 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की थी जबकि इसी अवधि के दौरान राजस्व 6,927 करोड़ रुपये रहा था।

Related Articles

Back to top button