ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
खेल

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन कई खिलाड़ियों का करेगा सम्मान

 महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन यानी एमसीए जल्द ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को सम्मानित करेगी। रोहित को यह सम्मान उन्हें तीनों फार्मेट में कप्तान चुने जाने की खुशी में मिलेगा। आपको बता दें कि रोहित ने पहले टी20 में और फिर बाद में वनडे क्रिकेट में विराट कोहली की जगह ली थी। उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद विराट ने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी।

विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन आखिरकार पिछले हफ्ते रोहित को टेस्ट टीम की भी जिम्मेदारी दे दी गई। इस तरह वो अब सभी फार्मेट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं।

एमसीए द्वारा रोहित शर्मा को सम्मानित करने का फैसला एमसीए एपेक्स काउंसिल की बैठक में लिया गया। उनको ये सम्मान आइपीएल से पहले दिया जाएगा। रोहित के अलावा एमसीए कई अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेगी।

इसमें अंडर-19 सेंसेशन अंगकृष रघुवंशी भी शामिल है जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 278 रन बनाए थे और भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके अलावा मुंबई के कई क्रिकेटर है जिन्हें एमसीए सम्मानित करेगी।

इन खिलाड़ियों की सूची में हाल ही में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार मीडिल आर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, गेंदबाज शार्दूल ठाकुर, ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और सरफराज खान शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button