ब्रेकिंग
फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: पुलिस चौकी के पास महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार हरियाणा के छोटे शहरों के लिए पहली बार नई टाउन प्लानिंग नीति लागू: बिना लाइसेंस नहीं कटेंगे प्लॉट, बद... झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, 1390 आश्वासनों पर जवाब... रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव': सावन की पहली सोमवारी पर तड़के 3:30 बजे से उ... JPSC धांधली में CID का पलामू में बड़ा एक्शन: 2 शिक्षकों के ठिकानों पर देर रात छापेमारी, कई डिजिटल एव... जमशेदपुर में फिर गोलीबारी: बर्मामाइंस में युवक आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; टीएमएच से... रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी पर CBI जांच की मांग: बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम ... रांची अपर बाजार में नगर निगम के नोटिस पर भड़के व्यापारी: 12 बजे तक बंद रहीं दुकानें, पार्किंग और नक्... लोहरदगा का अखिलेश्वर धाम: जिसके 'कण-कण' में बसते हैं शिव, सावन में 3 फीट ऊंचे नीले शिवलिंग के दर्शन ... झारखंड 14th JPSC विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, CID की दबिश तेज; जानें ...
खेल

नोवाक जोकोविच को दुबई टेनिस चैंपियनशिप में हार का सामना करना पड़ा

जोकोविच की हार का मतलब है कि अब डेनिल मेदवेदेव आने वाली रैंकिंग में जोकोविच को हटाकर विश्व के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। 28 फरवरी को नई रैंकिंग जारी होगी।

टेनिस में दुनिया के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को गुरुवार को दुबई टेनिस चैंपियनशिप में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें इस एटीपी 500 इवेंट के क्वार्टर फाइनल में गैरवरीय जिरी वेस्ले ने 6-4, 7-6  से हराया। जोकोविच की हार का मतलब है कि अब डेनिल मेदवेदेव आने वाली रैंकिंग में जोकोविच को हटाकर विश्व के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। 28 फरवरी को नई रैंकिंग जारी होगी।

रूस के तीसरे खिलाड़ी हैं मेदवेदेव

मेदवेदेव पहली रैंकिंग पर पहुंचने वाले रूस के तीसरे खिलाड़ी होंगे। इससे पहले येवेगेनी कैफिलनिकोव (1999) और मरात साफिन (2000-01) ने ऐसा किया था। बिग फोर (नडाल, फेडरर, जोकोविच और एंडी मरे) के अलावा अंतिम खिलाड़ी जो नंबर एक पोजिशन पर रहे, वो एंडी रोडिक थे।

28 फरवरी को नई रैंक जारी होगी

जोकोविच चार जुलाई 2011 को पहली बार नंबर वन बने थे और 28 फरवरी तक नई रैंक आने तक नंबर वन रहेंगे। जोकोविच पिछली बार आठ मार्च 2021 को पहली रैंक हासिल की थी और पिछले 11 महीने से नंबर एक की पोजिशन पर कायम थे।

जोकोविच के नाम ये रिकॉर्ड

जोकोविच के नाम सबसे ज्यादा 361 हफ्ते नंबर एक रहने का रिकॉर्ड है। इसके बाद दूसरे नंबर पर रोजर फेडरर हैं। वे 310 हफ्ते नंबर वन रहे थे। हालांकि, जोकोविच फिर से नंबर वन बन सकते हैं। जोकोविच लगातार 86 हफ्ते नंबर वन रह चुके हैं।

इसके अलावा जोकोविच रिकॉर्ड सात बार साल का अंत नंबर एक की रैंकिंग से कर चुके हैं। जोकोविच 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं। उन्होंने नौ ऑस्ट्रेलियन ओपन, छह विम्बलडन, तीन यूएस ओपन और दो फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है।

Related Articles

Back to top button