ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

अब बंगाल CS ने लिए राज्यपाल धनखड़ के मजे, एसेंबली सेशल टाइमिंग पर भेजा नया प्रस्ताव

कोलकाता  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के मुख्य सचिव के उस अनुरोध को स्वीकार करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया जिसमें उन्होंने राज्य विधानसभा का सत्र आहूत करने का समय सात मार्च को देर रात 2 बजे से बदलकर अपराह्न दो बजे करने को कहा था।

मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि राज्य कैबिनेट का सिफारिश पत्र में देर रात 2 बजे विधानसभा को बुलाने का उल्लेखित समय ”अनजाने में टाइपिंग त्रुटि” था और अनुरोध किया कि सदन बुलाने का समय बदलकर उसी दिन अपराह्न 2 बजे कर दिया जाए।

हालांकि बंगाल विधानसभा का सत्र 7 मार्च को दोपहर 2 बजे से बुलाया गया है। इससे पहले गुरुवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने 7 मार्च को रात 2 बजे राज्य विधानसभा को बुलाया था। धनखड़ ने दावा किया था कि उन्होंने ममता बनर्जी-कैबिनेट के फैसले को स्वीकार करते हुए आधी रात के बाद विधानसभा बुलाई थी।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने कहा है कि यह एक टाइप की गलती थी। राज्यपाल इसे सुधार सकते थे, लेकिन जब उन्होंने रात 2:00 बजे टाइप की गलती को स्वीकृत किया है तो अब रात में ही विधानसभा का सेशन शुरू होगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी के मुताबिक, राज्य सरकार की ओर से पहले जो दो नोट भेजे गए थे, उनमें 2:00 PM लिखा हुआ था, बाद में गलती से 2:00 AM चला गया, राज्यपाल इसे इग्नोर कर सकते थे।

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही 28 फरवरी को एक नई कैबिनेट बैठक बुला चुके हैं। कैबिनेट से राज्यपाल को दोपहर 2 बजे विधानसभा बुलाने के लिए एक नया प्रस्ताव भेजा जाएगा।” इससे पहले आज राज्यपाल ने मुख्य सचिव के नोट पर राजभवन में महाधिवक्ता एसएन मुखर्जी के साथ चर्चा की।

बता दें कि गुरुवार को धनखड़ ने ट्वीट किया था कि”संविधान के अनुच्छेद 174 (1) को लागू करते हुए, कैबिनेट के फैसले को स्वीकार करते हुए, विधानसभा को 07 मार्च 2022 को रात 2.00 बजे बैठक के लिए बुलाया गया है।” उसी ट्वीट में धनखड़ ने लिखा कि “ इतिहास में पहली बार मध्यरात्रि के बाद रात 2.00 बजे विधानसभा की बैठक असामान्य है, लेकिन यह कैबिनेट निर्णय है।”

कई सालों से टीएमसी सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव चल रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धनखड़ को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया है, टीएमसी ने घोषणा की है कि वह मार्च में राज्य विधानसभा के बजट सत्र में धनखड़ के कार्यों की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पेश करेगी।

विधान सभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा था कि “यह एक गलती थी और इसे अनदेखा किया जा सकता था। रात 2 बजे विधानसभा को आहूत करना अपवाद है। उन्हें समझना चाहिए था और इसे नजरअंदाज करना चाहिए था। अब यह कैबिनेट को तय करना है। नहीं तो मुझे 2 बजे विधानसभा बुलानी पड़ेगी क्योंकि उस समय राज्यपाल ने बुलाया है।”

Related Articles

Back to top button