ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
उत्तरप्रदेश

मतदाता जागरूकता यात्रा के लिये निकली रैली

बस्ती। आगामी 3 मार्च को विधानसभा के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिये बस्ती सदर विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय परसा जागीर में मतदाता जागरूकता यात्रा निकाली गई। स्वीप ऑईकान डा. श्रेया ने हरी झण्डी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। हाथों में तख्तियां लिये ‘ सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ 3 मार्च के का बा, बस्ती में मतदान बा, सबसे पहले मतदान फिर जलपान, जिला प्रशासन ने ठाना है, शत प्रतिशत मतदान कराना है, का नारा लगाते हुये  शिक्षक, अभिभावक और छात्र शत प्रतिशत मतदान के लिये आग्रह कर रहे थे। यात्रा परसाजागीर से निकलकर भाऊपुर, कटरा खुर्द, कटराबुर्जुग, मंझरिया होते हुये पुनः विद्यालय पहुंची।
स्वीप ऑईकान डा. श्रेया ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी देते हुये कहा कि शत प्रतिशत मतदान से ही इस क्षेत्र में अच्छे लोग चुने जायेंगे और मतदाताओं का स्वप्न साकार होगा। प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने आवाहन किया कि 3 मार्च को लोग घरों से निकले और शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करे।
मतदाता जागरूकता रैली में मुख्य रूप से खण्ड शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत कुमार ओझा, एडीओ पंचायत श्याम बिहारी, पंचायत सचिव जितेन्द्र अरोड़ा, ग्राम प्रधान राम मूरत, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, अखतरूननिशां, अनुपम पाण्डेय, अवन्तिका, आंचल, अल्पना, राजपति, वंदना, मयंक, शिव मूरत, रामजतन, गोरखनाथ, विश्राम, निर्मला, उर्मिला, शांति, पदमावती, अनुपमा पाण्डेय, शिवमंगल के साथ ही अनेक शिक्षक, अभिभावक, छात्र शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button