ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

हिसार में साइबर ठगों ने , फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगे 80 हजार रुपये

हिसार।  में साइबर ठग आनलाइन पैसे लूटने के नए-नए तरीके अपना रहे है। साइबर ठगों ने फोन-पे, पेटीएम और अन्य ट्रांजेक्शन एप से पैसे लूटने के लिए अपने फर्जी कस्टमर केयर के नंबर गूगल पर डाले हुए है। इन एप के जरिये अगर कोई पेमेंट की ट्रांजेक्शन नहीं होती है तो ग्राहक पहले बैंक से पूछते है, वहां से उन्हें संबंधित एप के कस्टमर केयर से बात करने के लिए कहा जाता है, लेकिन जब शिकायतकर्ता संबंधित एप के बारे में गूगल पर कस्टमर केयर के नंबर खोजता है तो उसे वहां ठगों के नंबर मिलते है, जिस पर फोन करते है तो पहले से पीड़िताें को साबइर ठगों द्वारा दोबारा से  ठग लिया जाता है।

बैंक से खाते निकाले रुपये

ताजा मामले में गांव दड़ौली निवासी अशोक कुमार के साथ साइबर ठगों ने ऐसे ही ठगी कर ली। मामले में उसने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी रीटा देवी का खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया भट्टू कला, फतेहाबाद में है। इस खाते का संचालन वह करता है। उसने यह खाता फोन-पे पर रजिस्टर्ड किया हुआ है। इस खाते से उसने 14 जून 2021 को 10000 रुपये की राशि दूसरे खाते में भेजी। यह राशि उसके बैंक खाते से कट गई। लेकिन जिस लाभार्थी के खाते में उसने रकम भेजी, उसके बैंक खाते में नहीं गई। उसने बैंक शाखा में संपर्क किया, उन्होंने बोला कि फोन-पे ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करें। जब उसने गूगल से फोन-पे ग्राहक सेवा केंद्र का संपर्क नंबर खोजा तो उसे 8514948806 और 9883861784 नंबर मिले। इन नंबरों पर संपर्क करने पर उन्होंने फोन-पे खोलने को कहा।

खाता नंबर, आइएफएससी कोड और एटीएम कार्ड नंबर पूछा

जिस पर उन्होंने टू-कांटेक्ट का आप्शन ओपन करके अकाउंट खोलने को कहा। जिसमें उन्होंने पिन नंबर बोलकर रिफंड 24123 कोड बोल कर अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जिसमें दूसरी ट्रांजेक्शन 34123 कोड नंबर लिखवा कर खाते में करवा ली। इसके बाद 24123 कोड बोलकर एक और ट्रांजेक्शन करवाई। इसके बाद कोड नंबर 199 बोल कर ट्रांजेक्शन करवाई। इस तरह उसके खाते से 82,568 रुपये निकाल लिए। बाद में खाता नंबर, आइएफएससी कोड और एटीएम कार्ड नंबर बारे पूछा तो उसने यह बताने से इंकार कर दिया। उसके बाद आराेपितों ने उसे कहा कि अगर आप नहीं बताओगे तो आपके पैसे रिफंड नहीं होंगे यह आपका आखरी प्रोसेस है। यह प्रोसेस पूरी होने के बाद आपकी सारी राशि रिफंड कर दी जाएगी। उसने नहीं बताया तो आरोपितो ने फोन काट दिया। पुलिस ने मामले में जांच कर धारा 406, 419, 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button