ब्रेकिंग
आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1... अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरो...
हरियाणा

अंबाला में फर्जी कागजात पर हो रही थी शराब तस्करी

हरियाणा । थाना साहा पुलिस ने फर्जी कागजात पर शराब तस्करी के खेल का भंडाफोड़ करते हुए शराब की एक हजार पेटी बरामद की हैं। खास है कि इस शराब के लेबल यमुनानगर में बदले जाने थे, जिसक बाद इसे आगे बेचना था। तस्करी का यह खेल साह पुलिस ने खोल दिया। पुलिस ने इस संबंध में चालक गिफ्टी सिंह, मिंटू, रोहिताश के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 पुलिस को सूचना थी कि साहा चौक से शराब से भरा पंजाब नंबर का ट्रक आएगा, जो यमुनानगर जाना है। इस में भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है। इसी पर पुलिस ने साहा-शहजादपुर टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान एक ट्रक आया, जिसे रोका और चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम गिफ्टी सिंह बताया। उसने बताया कि ट्रक में शराब लोड है। उसे कागजात दिखाने को कहा। इसके कागजात चेक किए तो पाया कि फार्म डी-20ए आफिसर इंचार्ज एक्साइज मार्या डिस्टिलरी बाट्लर्स प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा जारी किया गया है, जबकि कंपनी का बिल भी पेश किया।

बिल में दिखाया गया कि इस में विभिन्न मार्का की एक हजार पेटी शराब लोड हैं, जिसे इंदौर भेजा जाना है। इसी पर पुलिस ने आबकारी विभाग के अधिकारी एक्साइज़ इंस्पेक्टर रामप्रकाश को बुलाया। उन्होंने कागजात चेक कर इसे संदिग्ध बताया। इस पर गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर साहा थाना में खड़ा कर दिया। चालक गिफ्टी सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसे मिंटू ने कहा था कि ट्रक में शराब लोड है। मालिक से बात हो गई है जो यमुनानगर में अपने गोदाम पर शराब का लेबल बदलकर इसे अच्छे दामों पर बेचेगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button