ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
विदेश

सुरक्षाबलों ने हवाई हमले से आईएस के ठिकाने पर किया हमला, 2 आतंकी ढेर

बगदादः इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में एक हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 2 आतंकवादी मारे गए और आतंकवादी संगठन को आर्थिक मदद देने वाले 2 लोग पकड़े गए। एक प्रांतीय सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। प्रांतीय परिषद की सुरक्षा समिति के प्रमुख सादिक अल-हुसैनी ने शुक्रवार को बताया कि इराकी विमानों ने सलाउद्दीन प्रांत के साथ लगने वाली दियाला की प्रांतीय सीमा के पास मतेइबिजाह क्षेत्र के पास आईएस के ठिकाने पर हवाई हमला किया। अल-हुसैनी ने कहा कि हवाई हमले के परिणामस्वरूप आईएस के 2 आतंकवादी मारे गए।

इससे पहले, इराकी सुरक्षा बलों ने मतेईबिजाह पर फिर से नियंत्रण करने कोशिश की थी, लेकिन विशाल बीहड़ भूमि और पहाड़ों ने इस क्षेत्र के चरमपंथी आतंकवादियों को खदेड़ना उनके लिए मुश्किल बना दिया। अल-हुसैनी ने कहा कि इसके अलावा प्रांत में, सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की और हिमरीन पर्वत श्रृंखला में एक अभियान चलाया, जो कि दियाला प्रांत के उत्तरी भाग में फैला है और आईएस को वित्तीय मदद पहुंचाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है

दियाला में बार-बार सैन्य अभियानों को अंजाम दिए जाने के बावजूद, आईएस के बचे-खुचे आतंकवादी अभी भी ईरान के साथ लगी सीमा के पास बीहड़ क्षेत्रों में छिपे हुए हैं, और साथ ही दियाला के पश्चिमी भाग से लेकर हिमरीन पर्वतीय क्षेत्र तक फैले हुए विशाल क्षेत्र में भी छिपे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button