ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
देश

बिलासपुर के सकरी क्षेत्र के किसान के गाय ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के किसान ने अपनी गाय और बछड़ों को तालाब के किनारे चरने छोड़ दिया था। इस बीच चोर किसान की गाय और भैंस हांककर ले गए। शाम तक मवेशियों के वापस आने पर किसान ने तलाश की। इसके बाद गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा। इसमें एक व्यक्ति मवेशियों को हांकते हुए लेकर जा रहा था। इस पर किसान ने सकरी थाने में मामले की शिकायत की है।

सकरी में रहन वाले यशवंत यादव किसान हैं। इसके साथ ही डेयरी का काम भी करते हैं। उन्होंने दूध के लिए चार गाय और चार भैंस रखा है। 20 अक्टूबर की सुबह नौ बजे उन्होंने तीन गाय और चार बछड़ों को तालाब के पास चरने के लिए छोड़ दिया था। इसके बाद वे घर आ गए। गाय और बछड़े चरने के बाद रोज वापस घर आ जाते थे। 20 अक्टूबर को गाय और बछड़े वापस नहीं लौटे। इस पर वे मवेशियों की तलाश में निकले।

तलाश के दौरान उन्होंने समलपुरी गांव के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा। इसमें एक व्यक्ति गाय और बछड़ों को हांकते हुए लेकर जा रहा था। किसान ने मवेशी लेकर जा रहे व्यक्ति के संबंध में आसपास के गांव में पूछताछ की। चोरों का पता नहीं चलने पर किसान ने सकरी थाने में इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने समझा मवेशियों का मालिक

मवेशियों को लेकर जा रहे व्यक्ति को गांव वालों ने मवेशियों का मालिक समझा। दो दिन बाद जब किसान समलपुरी पहुंचकर अपने मवेशियों के संबंध में जानकारी ली तो ग्रामीणों ने मवेशियों के गांव में आने की बात कही। इसके बाद किसान ने दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक किया।

Related Articles

Back to top button