ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
देश

मालगाड़ी बेपटरी का असर, बिलासपुर से तीन घंटे देरी से छूटेगी इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन

बिलासपुर। नागपुर रेल मंडल के सालेकसा व दरेकसा के बीच मालगाड़ी बेपटरी होने की घटना के चलते अब ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। बिलासपुर- इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस व बिलासपुर- इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस तो अभी तक समय नहीं चल पा रही है। शाम 3:50 बजे बजे जोनल स्टेशन से रवाना होने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को तीन घंटे रिशेड्यूल किया गया। यह ट्रेन शाम सात बजे छूटेगी। ऐसा समय पर रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण हुआ है।

बीते गुरुवार को मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। इस घटना के चलते अप लाइन पर परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। मेल, अहमदाबा, जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रात की बजाय दूसरे दिन सुबह बिलासपुर पहुंची थी। कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलीं। इसमें शिवनाथ एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शामिल है। दरअसल दोनों ट्रेन एक रैक से चलती है। शिवनाथ एक्सप्रेस के पहुंचने के बाद इतवारी से बिलासपुर के लिए इंटरसिटी बनकर पहुंचती है। इसका बिलासपुर पहुंचने का समय दोपहर डेढ़ बजे हैं।

पर रविवार को शिवनाथ बिलासपुर से ही विलंब से रवाना हुई। इतवारी देरी से पहुंची। इसलिए वह से ट्रेन समय पर रवाना नहीं हो सकी। अभी यह ट्रेन साढ़े चार घंटे विलंब से चल रही है। ऐसी स्थिति में ट्रेन बिलासपुर में शाम छह बजे तक पहुंचेगी। हालांकि यह अनुमान है। ट्रेन पहले भी आ सकती है। पर यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए रेलवे ने इस ट्रेन के छूटने का समय शाम सात बजे निर्धारित किया गया है।

इसकी जानकारी भी जोनल स्टेशन में उद्घोषणा के माध्यम से दी जा रही है। इधर स्टेशन प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि बिना विलंब के ट्रेन को इतवारी के लिए रवाना है। बिलासपुर पहुंचने के बाद सामने लगे इंजन को निकाला जाएगा और पीछे दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन रवाना कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button