ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद
विदेश

सोलर ऑर्बिटर प्रोब ने सूरज पर बड़े विस्फोट को किया कैद 

पेरिस । सोलर ऑर्बिटर प्रोब ने सूरज पर एक बड़े विस्फोट को कैमरे में कैद किया है। यह फुल सोलर डिस्क के साथ कैमरे में कैद अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के अनुसार, रेडिएशन का विस्फोट पृथ्वी की तरफ सूर्य पर हुआ और लाखों मील अंतरिक्ष में फैल गया। यह विस्फोट 15 फरवरी को हुआ था और सोलर ऑर्बिटर के ‘फुल सन इमेजर’ ने इसे कैमरे में कैद किया।
एफएसआई को सूर्य के निकट परिक्रमा के दौरान फुल सोलर डिस्क को देखने के लिए डिजाइन किया गया है। 26 मार्च को सोलर ऑर्बिटर प्रोब सूर्य के निकटतम बिंदु पर होगा। इस दौरान इसकी दूरी सूर्य-पृथ्वी की दूरी के लगभग 0.3 गुना से भी कम होगी। इस दौरान टेलिस्कोप में सूर्य का एक बड़ा हिस्सा कैद हो जाएगा। वर्तमान में सूर्य के आसपास कई स्पेसक्राफ्ट मौजूद हैं, जो 3.5 मिलियन किमी की दूरी से सूर्य की अद्भुत तस्वीरें धरती तक पहुंचाते हैं। ईएसए और नासा के एसओएचओ सैटेलाइट जैसे दूसरे स्पेस टेलिस्कोप भी इस तरह की सौर गतिविधियां कैमरे में कैद कर चुके हैं। लेकिन ये या तो सूर्य के बेहद पास हैं या बहुत दूर जिस वजह से इन पर लगे कैमरे सूर्य की फुल डिस्क की तस्वीर नहीं खींच पाते। इसीलिए सोलर ऑर्बिटर ने जिस विस्फोट को देखा है वह अपनी तरह की अब तक की सबसे बड़ी घटना है जिसे सोलर डिस्क के साथ एक ही फ्रेम में देखा गया है। वैज्ञानिकों ने कहा कि इसने पहली बार नई संभावनाओं को खोल दिया है कि कैसे इस तरह की घटनाएं सोलर डिस्क से जुड़ी होती हैं। नासा के पार्कर सोलर प्रोब जैसे दूसरे स्पेस मिशन ने भी इस घटना को देखा। अगले हफ्ते, सोलर ऑर्बिटर और पार्कर सोलर प्रोब पार्कर के पेरिहेलियन पैसेज के दौरान एक साथ ऑब्जर्वेशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button