ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
मध्यप्रदेश

पोलियो मुक्त बने देश-प्रदेश : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में “पोलियो रविवार” को, 27, 28 फरवरी और 2 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री निवास में बच्चों को दवा की खुराक पिलाकर किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अखिल, संजू, दिशा, आराध्य द्विवेदी और सानवी मालवीय सहित 11 बच्चों को दवा पिलाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान को नौ वर्षीय बालिका सुश्री प्रियांशी शुक्ला ने धन्यवाद देते हुए एक चित्र पर आटोग्राफ देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पांच वर्ष पहले इस बालिका को दवा पिलाई थी।

कोई बच्चा दवा से वंचित न रहे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार ने अनेक वर्ष निरंतर यह अभियान चलाया है। प्रदेश और देश को पोलियो मुक्त बनाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान लगातार चल रहा है। मध्यप्रदेश में गत 15 वर्ष से अभियान सुचारु रूप से संचालित हुआ है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग बधाई का पात्र है। मैं स्वयं इन अभियानों से जुड़ा रहा हूँ। हमारा संकल्प है मध्यप्रदेश भी पोलियो से मुक्त रहेगा, हमारा देश भी रहेगा। इसके लिए अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं सभी नागरिक भाई-बहनों को निवेदन करना चाहता हूँ कि कोई बच्चा पोलियो डोज से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर केन्द्र पर पहुँच रही है। कोई बच्चा पल्स पोलियो की दवा से वंचित न रहे, हर बच्चे को दो बूँद दवा मिल जाए। उसकी जिन्दगी सुखी रहेगी। वह रोगों से बचा रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी के अलावा अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव जनसंपर्क श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, स्वास्थ आयुक्त डॉ. सुदाम खाडे़ और एनएचएम की मिशन संचालक श्रीमती प्रियंका दास भी उपस्थित थीं।

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान एक नजर में

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूँद देकर जिस अभियान का शुभारंभ किया है उसमें प्रदेश में 27, 28 फरवरी और 2 मार्च को उन सभी बच्चों को जो इस खुराक के लिए पात्र हैं उनके माता-पिता से अपील कर बच्चों को यह खुराक अवश्य दिलवाने का आग्रह किया है। मध्यप्रदेश में 5 वर्ष आयु तक के एक करोड़ 11 लाख बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की खुराक” दी जाएगी। अभियान के पहले दिन पोलियो रविवार के लिए 83 हजार 261 बूथ, 4,252 ट्रांजिट बूथ, 12 हजार 996 हाई रिस्क एरिया एवं माईग्रेटरी बूथ बनाए गए हैं। इनमें एक लाख 67 हजार 635 वैक्सीनेटर्स बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएँगे।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 27, 28 फरवरी और 2 मार्च को होगा। मध्यप्रदेश में 0 से 5 वर्ष आयु के एक करोड़ 11 लाख बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की खुराक” दी जाएगी। प्रदेश में महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए अनेक मेला स्थलों पर भी पोलियो दवा पिलाने के लिए ट्रांजिट बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की चलित टीम ईंट भट्टों, क्रेशरों, झुग्गी बस्तियों और घुमक्कड़ आबादी तक पहुँच कर पात्र बच्चों को खुराक पिलायेगी। सभी शासकीय संस्थाओं, आँगनवाड़ी केन्द्रों, एअर पोर्ट, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड जैसी जगहों पर मोबाइल टीम सक्रिय रहेगी।

Related Articles

Back to top button