ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
छत्तीसगढ़

जानलेवा हमले के फरार आरोपी अंकिता और लच्छी गिरफ्तार

बिलासपुर । टांगी और डंडे से जानलेवा हमला करने वाले अंकिता बंजारे और लच्छी लोहार को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को बीच बाजार में जानलेवा हमला करने के बाद फरार हो गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार कलेश्वर यादव पिता संतोष यादव उम्र 29 साल निवासी बटालियन रोड सकरी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 8 फरवरी की रात्रि करीबन 9:30 बजे काम से घर आया तब देखा कि घर के पास नया बाजार में भीड़ लगी है। भीड़ वाली जगह में पास जाकर देखने पर दीपक उर्फ पी पी यादव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि पुरानी बात को लेकर यशवंत उर्फ लच्छी लोहार एवं उसकी दोस्त अंकिता बंजारे गंदी गंदी गालियां देकर अंकिता ने हाथ झापड़ मुक्का से तथा लच्छी लोहार हाथ झापड़ और टंगिया से जानलेवा हमला कर भाग गए हैं। जिससे पी पी यादव उर्फ दीपक को शारीरिक गंभीर चोटें आई है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अलग-अलग टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली की आरोपीगण मुंगेली में अपने रिश्तेदार के यहां छिपे हुए हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मंजु लता बाज के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी उपनिरीक्षक फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम मुंगेली भेज कर मुखबिर के बताए जगह पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ कर थाना लाया गया। पृथक पृथक पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किए एवं घटना में प्रयुक्त टंगिया को आरोपी यशवंत उर्फ लच्छी लोहार द्वारा पेश करने पर जप्त कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना सिद्ध पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानती होने से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक फैजुल होदा शाह, स.उ.नि. कुंदन सिंह राजपूत , प्रधान आरक्षक राजेश्वर क्षत्री, संगीता नेताम, आरक्षक जय साहू, अभिजीत डाहिरे, दीपक श्रीवास का विशेष योगदान रहा। नाम आरोपी – यशवंत लोहार उर्फ लच्छी लोहार पिता दशरथ लोहार उम्र 29 साल निवासी नागिन तालाब के पास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़, कु. अंकिता बंजारे पिता धनकुमार बंजारे उम्र 20 साल निवासी सतनाम नगर अमेरी थाना सकरी जिला

Related Articles

Back to top button