ब्रेकिंग
Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय... Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के हाईप्रोफाइल केस में कल्पना मिश्रा को मिली जमानत, कोर्... ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक प्लान: सेंट्रल दिल्ली में सुबह 9:30 से रात 9:30 तक... Bijnor News: BRICS सम्मेलन में छाई बिजनौर की ‘विदुर हर्बल टी’, 1 लाख के लोन से खड़ा किया 12 करोड़ का...
देश

दिल्ली में 2 दिन बारिश का पूर्वानुमान, 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा

Delhi Weather News Update पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर में लगातार दो दिन तक रुक-रुक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात को बारिश होगी और बृहस्पतिवार को बारिश के अलावा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे हो रही ठंड की विदाई के बीच बुधवार को मौसम के मिजाज में बदलाव आने वाला है, जिससे आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बुधवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और रात के वक्त कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार की तरह बृहस्पतिवार को भी दिन के वक्त कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके बाद एक दिन आकाश साफ रह सकता है। इसके बाद पांच मार्च से दोबारा आकाश में बादल छा सकते हैं और सात मार्च को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान है।

उधर, स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ व राजस्थान के उत्तर पश्चिम में एक हल्का से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस वजह से बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बृहस्पतिवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं, लेकिन आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगाातर इजाफा होता रहेगा।

इससे पहले राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। इसलिए सुबह के वक्त थोड़ी ठंड रही लेकिन पूरे दिन आकाश साफ होने व तेज धूप निकलने के कारण मौसम खुशनुमा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.00 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया था। 23 फरवरी को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। 18 फरवरी के बाद अब मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसलिए दस दिनों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा।

Related Articles

Back to top button