ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश

कृषि मंत्री कमल पटेल अचानक फसलों का निरीक्षण करने पहुंच गए खेत

। महाशिवरात्रि के पर्व पर जहां एक ओर बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे थे, तो दूसरी ओर अन्नदाता के रूप में कृषि मंत्री फसलों का जायजा लेने किसानों के खेत में जा पहुंचे. हरदा जिले के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेने के साथ ही कृषि मंत्री पटेल ग्राम मरदानपुर के किसानों के खेतों में पहुंचकर अन्नदाता और उनकी फसल का हाल-चाल जाना. वे एक विशेषज्ञ के रूप में खेत में खड़ी फसल का निरीक्षण भी किया.

मध्यप्रदेश में यह पहला मौका नहीं है, जब मंत्री पटेल किसानों के खेतों में पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हो. उन्हें जब भी समय मिलता है, वे किसानों के खेत में औचक निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं. फसलों को प्राकृतिक आपदा से नुकसान हो या फिर खेत में लहलहाती खड़ी फसल ही क्यों ना हो, उनका एक किसान मंत्री के रूप में किसान के प्रति प्रेम उमड़ पड़ता है.
MP डिप्टी स्पीकर के पद पर खींचतान शुरू: पीसी शर्मा ने कहा- पुरानी परंपरा के तहत उपाध्यक्ष पद विपक्ष को मिले, बीजेपी बोली- कांग्रेस सरकार में ही परंपरा को किया गया खंडित
वे अक्सर किसानों से अपील करते रहते हैं कि उनके रहते किसान भाइयों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है. हर संकट की घड़ी में वह मुझे अपने बीच पाएंगे. इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मैं मंत्री बाद में हूँ, पहले एक किसान हूँ.
SP ने TI और बीट प्रभारी को किया निलंबित: अवैध बायो डीजल के गोदाम में हुआ था ब्लास्ट, क्या पुलिस के संरक्षण में चल रहा था कारोबार ?

Related Articles

Back to top button