ब्रेकिंग
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: CBI की जांच तेज, आरोपी अश्विनी कुमार के घर पहुंची टीम Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी
देश

‘काचा बादाम’ फेम भुबन बड्याकर का हुआ एक्सीडेंट, चोट के बाद अस्पताल में हुए भर्ती

Kacha Badam: ‘काचा बादाम’ सॉन्ग गाकर मशहूर हए भुबन बड्याकर को लेकर खबर है कि वो सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भी भरती कराया गया है.

Kacha Badam: सोशल मीडिया के जरिए ‘काचा बादाम’ सॉन्ग गाकर मशहूर हए भुबन बड्याकर को लेकर खबर है कि वो सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भी भरती कराया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, काचा बादाम फेम भुबन बड्याकर ने हाल ही में सेकेंड हैंड कार खरीदी थी और वो उसी को चलाना सीख रहे थे. कार सीखने के दौरान ही उनका एक्सीडेंट हो गया. हादसे में उन्हें कई जगह चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि भुबन बड्याकर को पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित सरे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस खबर के आने के बाद फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं

काचा बादाम’ ने कर दिया फेमस

बता दें कि भुबन बड्याकर मूंगफली बेचने के दौरान ‘काचा बादाम’ सॉन्ग गाते थे. उनके गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने पोस्ट कर दिया. फिर देखते ही देखते वो सोशल मीडिया पर छा गए. उनका यह गाना इतना मशहूर हुआ कि आम इंसान के साथ-साथ सेलेब्स भी काचा बादाम पर रील्स बनाने लगे. अभी भी उनके गाने पर डांस रील्स बनाने का सिलसिला जारी है. बाद में उनके इस गाने के रीमिक्स भी बनाया गया जिसे अभी तक 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं

आगे मूंगफली बेचने का इरादा नहीं

भुबन बड्याकर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के कुरलजुरी गांव के दुबराजपुर प्रखंड के रहने वाले हैं. भुबन के पांच सदस्यों के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं. वह छोटे-छोटे ट्रिंकेट और टूटे घरेलू सामानों के बदले मूंगफली बेचते थे. वह मूंगफली बेचने के लिए दूर-दराज के गांवों में साइकिल से जाते थे. वह रोजाना 3-4 किलो मूंगफली बेचते थे और 200-250 रुपये कमाते थे. हालांकि, कच्चा बादाम को मिली इतनी सफलता के बाद इस मूंगफली बेचने के काम को जारी रखने का उनका आगे इरादा नहीं है.

Related Articles

Back to top button