ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
बिहार

IIT(ISM) के स्टेडियम में साै फुट ऊंचे पोल पर रात भर लटका रहा इंजीनियर

झारखण्ड   | आइआइटी  धनबाद के स्टेडियम में लाइट लगाने के क्रम में एक इंजीनियर रात भर तकरीबन 100 फीट ऊंची बिजली के पोल पर लटका रहा। जिस हाइड्रोलिक गाड़ी के सहारे इंजीनियर को लाइट लगाने के लिए बिजली पोल के ऊपरी छोर पर भेजा गया था, वह फेल कर गई। इसके बाद तो बिजली इंजीनियर प्रतीक की जान पर बन आइई। वह रात भर पोल के ऊपरी सतह पर ही फंसा रहा। इस बीच स्टेडियम में लाइट लगाने वाले ठेकेदार के लोगों ने इंजीनियर को उतारने का भरपूर प्रयास किया। सफलता नहीं मिली तो अग्निशमन विभाग धनबाद से संपर्क साधा गया। फायर विभाग की टीम देर रात पहुंची, लेकिन उसने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद इंजीनियर की जान बचाने के लिए रांची फायर विभाग के संपर्क साधा गया। तड़के पांच बजे रांची से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म पहुंचा। इसके बाद इंजीनियर का रेस्क्यू किया गया।

इंजीनियर के बिजली के पोल पर फंस जाने के बाद देर रात धनबाद फायर विभाग की टीम आइएसएम स्टेडियम पहुंची। अधिक ऊंचाई होने के कारण टीम ने इंजीनियर को सुरक्षित उतारने से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद फायर विभाग ने धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार को इसकी रिपोर्ट की। एसएसपी ने स्टेट फायर अधिकारी से संपर्क साधा और रांची से तत्काल हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मांग की। रात तकरीबन 1:00 बजे रांची से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की गाड़ी धनबाद के लिए चली। तकरीबन 4 घंटे बाद करीब पांच बजे सुहब 100 फीट ऊंची हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की गाड़ी आई। इसके बाद पोल पर फंसे इंजीनियर को सुरक्षित नीचे उतारा।

Related Articles

Back to top button