ब्रेकिंग
Karnal NH Accident: करनाल नेशनल हाईवे पर केंटर और केमिकल टैंकर की भीषण टक्कर, हादसे में 3 लोग गंभीर ... Haryana STF Success: गैंगस्टर बनने की राह पर थे 121 युवा, हरियाणा STF ने अपराध के जाल से निकाल कर दी... Haryana Faceless Property Registration: हरियाणा में जल्द शुरू होगा 'फेसलैस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन' पा... High Court on MP-MLA Cases: नेताओं के पेंडिंग आपराधिक केसों पर हाई कोर्ट सख्त, जिला जजों को 15 दिन म... Delhi-Mumbai Expressway: फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो कारों की टक्कर में ... Kurukshetra Crime: कुरुक्षेत्र की महिला डॉक्टर से कनाडा भेजने के नाम पर 9.60 लाख की ठगी, 'फर्जी बहन'... Punjab Accident: पंजाब में कहर बनी तेज रफ्तार Scorpio, बेकाबू होकर सीधे घर की दीवार फांद अंदर घुसी Hotel Sex Racket: होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की रेड से मची भगदड़; 7 लड़कियों समे... Jalandhar-Pathankot Highway: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मां और मासूम बच्ची की दर्दनाक ... Punjab Data Privacy Row: पंजाब सरकार पर लोगों का पर्सनल डेटा जुटाने का आरोप, सुखपाल खैहरा ने PM मोदी...
देश

राहुल गांधी के इस्तीफे पर संस्पेस खत्म, CWC कमेटी ने किया नामंजूर

कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे पर जारी संस्पेस खत्म कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि राहुल गांधी ने  इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन कमेटी ने इसे नामंजूर कर दिया है। हालांकि इससे पहले उन्होंने इस्तीफे की खबरों को खारिज कर दिया था।

सुरजेवाला के अनुसार राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है, इस तरह की झूठी खबरें फैलाई जा रही है। वहीं इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने भी इस्तीफे की खबरों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हम बहादुरी से चुनाव लड़े। नि:संदेह उन्होंने बहुत मेहनत की, उन्हें इस्तीफा क्यों देना चाहिए? इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

बता दें कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है तो कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसी हार पर मंथन के लिए आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है। मीटिंग में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता शामिल हैं। चुनावों के नतीजों के तुरंत बाद राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की घोषणा कर दी थी कि हार की समीक्षा के लिए बैठक होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button