ब्रेकिंग
INDIA Bloc March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में ... Delhi Protest Venue Update: दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, पुलिस ने बदले नियम MPSC Protest Ends: पुणे में 11 दिनों बाद खत्म हुआ MPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, अध्यक्ष को छुट्टी पर भ... Malhargarh News: खाद्य विभाग की कार्रवाई, मंदसौर-नीमच हाइवे स्थित ढाबे पर पनीर और बटर के सैंपल फेल Anand Dubey Resigns: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे के पार्टी छोड़ने की खबर JNU Professor Sexual Harassment Case: JNU के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का मामला ... Om Prakash Rajbhar on INDIA Bloc: विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- '... Jaunpur Accident News: जौनपुर में दुर्गा पंडाल में करंट लगने से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, प्रशा... Ashok Gehlot on Atar Singh Bhadana Murder: पूर्व विधायक की हत्या पर अशोक गहलोत का तीखा हमला, कानून-व... Bhagalpur Crime News: भागलपुर में महिला को डायन बताकर मारपीट और बदसलूकी, न्याय मांगने पर पुलिस का अज...
देश

देश का पहला सौर ऊर्जा संचालित पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल राजकोट में कार्यरत

राजकोट | सौराष्ट्र की राजधानी माने जाते राजकोट में देश का पहला सौर ऊर्जा आधारित पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल कार्यरत किया गया| राजकोट के महानगर पालिका चौक में रखे गए पोर्टेबल सिग्नल को शहर ट्रैफिक पुलिस ने रोजर मोटर्स प्राइवेट कंपनी के सहयोग से तैयार किया है| कंपनी ने दावा किया है कि यह सिग्नल देश का पहला पोर्टेबल सौर ऊर्जा संचालित सिग्नल है और इससे बिजली और खर्च की बचत होगी| साथ ही ट्रैफिक सिग्नल पर सेवारत पुलिस जवानों को भी फायदा होगा| रोजर मोटर्स कंपनी ने यह ट्रैफिक सिग्नल डेढ लाख रुपए की लागत से तैयार किया है| इस सिग्नल की विशेषता यह है कि इसे कहीं भी शिफ्ट किया जा सकता है| सौर ऊर्जा संचालित यह ट्रैफिक सिग्नल ऐसी जगह बेहद उपयोगी साबित होगा, जहां भीड़भाड़ और जगह कम होगी| मेक इन इंडिया के कॉन्सेप्ट को सार्थ करनेवाले इस पोर्टेबल सिग्नल में सभी आवश्यक फंक्शन भी उपलब्ध हैं| रोजर मोटर्स के संचालक कृपालसिंह जाडेजा के मुताबिक इस मॉडल को तैयार करने में चार महीने का समय लगा है| कंपनी ने फिलहाल अलग अलग चार मॉडल तैयार किए हैं| ट्रैफिक सिग्नल का फायदा ट्रैफिक सर्कल पर कार्यरत होमगार्ड और ट्रैफिक वार्डन को होगा| रिमोट के जरिए ऑपरेट होने से ट्रैफिक जवान अपनी जगह बैठे बैठे इसका संचालन कर सकेंगे| सौर ऊर्जा संचालित ट्रैफिक सिग्नल में सूर्य ऊर्जा का सात दिनों तक बेकअप चलेगा, जिससे बिजली की भी बचत होगी| फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत राजकोट महानगर पालिका चौक में सौर ऊर्जा संचालित ट्रैफिक सिग्नल शुरू किया गया है, जिसकी सफलता के बाद शहर के अन्य सर्कलों पर भी लगाया जाएगा|

Related Articles

Back to top button