ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

नीता अंबानी ने लॉन्च किया भारत का सबसे बड़ा कन्वेशन सेंटर, जानिए इसकी खूबियां

Jio World Convention Centre: यह वही कन्वेंशन सेंटर है, जहां साल 2023 में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की बैठक होनी तय हुई है. सेंटर का डिजाइन भी खास है. जानिए इसकी क्या-क्या खूबियां हैं.

Jio World Convention Centre: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की डायरेक्टर और रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर लॉन्च किया है. ‘जियो वर्ल्ड सेंटर’ मुंबई (Mumbai) के बांद्रा कुर्ला इलाके में 18.5 एकड़ में फैला है. कंपनी के मुताबिक इस सेंटर के पीछे नीता अंबानी की सोच बताई जा रही है. यह वही कन्वेंशन सेंटर है, जहां साल 2023 में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की बैठक होनी तय हुई है. सेंटर का डिजाइन भी खास है. जानिए इसकी क्या-क्या खूबियां हैं.

5 एकड़ में फैला है जियो वर्ल्ड सेंटर2 कन्वेंशन सेंटर में एक साथ 10,640 लोग बैठ सकते हैं1 लाख 61 हजार वर्ग फुट से ज्यादा में बने हैं तीन प्रदर्शनी हॉल5 जी रेडी है जियो वर्ल्ड सेंटर5 हजार कार पार्किंग और 18 हजार खानों की व्यवस्था3200 मेहमानों के लिए बॉलरूम और 25 मीटिंग रूम्स की भी व्यवस्थाहमारे गौरवशाली राष्ट्र के लिए एक और उपलब्धि है जियो वर्ल्ड सेंटर- नीता अंबानी

सेंटर पर अपना विजन साझा करते हुए नीता अंबानी ने कहा, “जियो वर्ल्ड सेंटर हमारे गौरवशाली राष्ट्र के लिए एक और उपलब्धि है. यह नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंबत करता है. सबसे बड़े सम्मेलनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रीमियम रिटेलिंग और डाइनिंग सुविधाओं से लैस जियो वर्ल्ड सेंटर को मुंबई के नए लैंडमार्क के रूप में देखा जाएगा. यह एक ऐसा केंद्र बनेगा, जहां हम एक साथ भारत के विकास कहानी का अगला अध्याय लिखेंगे.”

‘जियो वर्ल्ड कन्वेशन सेंटर’ दरअसल जियो वर्ल्ड सेंटर का ही एक हिस्सा है. जिसके शुरूआती चरणों में धीरूभाई अंबानी स्क्वायर और म्यूजिकल ‘फाउंटेन ऑफ जॉय’ पहले ही खोला जा चुका है. पिछले साल अक्तूबर में जियो वर्ल्ड सेंटर में मुंबई का प्रीमियम रिटेल डेस्टिनेशन जियो वर्ल्ड ड्राइव का भी अनावरण किया गया था. भारत में यह अपनी तरह का पहला सेंटर है, जहां सांस्कृतिक केंद्र, म्यूजिकल फाउंटेन, रिटेल शॉप्स, कैफे और रेस्तरां के साथ सर्विस्ड अपार्टमेंट और ऑफिस के अलावा कन्वेंशन सेंटर भी है.

टूरिस्टों के लिए खोला गया धीरूभाई अंबानी स्क्वायर

जियो वर्ल्ड सेंटर के आकर्षण धीरूभाई अंबानी स्क्वायर को भी आम लोगों और टूरिस्टों के लिए खोल दिया गया है. यहां आम लोगों को फ्री एंट्री मिलेगी, फ्री पास dhirubhaiambanisquare.com से बुक कराए जा सकेंगे. वे  पानी के फौवरों, रोशनी और संगीत के अद्भुत तालमेल से बने फाउंटेन ऑफ जॉय की संगीतमयी प्रस्तुती भी देख सकेंगे. इसमें आठ फायर शूटर, 392 वॉटर जेट और 600 से अधिक एलईडी लाइट्स हैं, जो संगीत की धुन पर धिरकती हैं.

कार्यक्रम की शुरूआत शिक्षकों के सम्मान से हुई. फाउंटेन ऑफ जॉय को समर्पित करते हुए नीता अंबानी ने कहा, “बहुत खुशी और गर्व के साथ, हम धीरूभाई अंबानी स्क्वायर और विश्व स्तरीय फाउंटेन ऑफ जॉय को मुंबई के लोगों और शहर को समर्पित करते हैं. यह एक प्रतिष्ठित नया सार्वजनिक स्थान होगा, जहां लोग खुशियां साझा करेंगे और आमची मुंबई के रंगों और तरंगों में डूब जाएंगे. उद्घाटन पर शिक्षकों को विशेष सम्मान देते हुए मुझे खुशी हो रही है. स्वयं एक शिक्षक होने के नाते मैं अपने शिक्षकों को इस चुनौतीपूर्ण समय में अथक परिश्रम करने और ज्ञान की लौ को जलाए रखने के लिए धन्यवाद देती हूं. हमारा ट्रिब्यूट शो इन असली नायकों के लिए है.”

Related Articles

Back to top button