ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
छत्तीसगढ़

आज भी जस के तस खड़ी है स्व जुदेव की आदमकद प्रतिमा, पूरे 9 साल होने को हैं लेकिन आज तक भी…….पढिये पूरी रिपोर्ट जानिए देश के इस दमदार नेता का इतिहास और………

जशपुर।। छग भाजपा के पुरोधा स्व दिलीप सिंह जूदेव की आज जन्म जयंती है और इस जन्म जयंती के मौके पर भी जूदेव नगरी जशपुर में स्व जुदेव की प्रतिमा का अनावरण नहीं हो पाया ।बीते दिसम्बर 13 को स्व जुदेव की प्रतिमा का अनावरण करने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आना था लेकिन ठीक समय पर corona की तीसरी लहरकी दस्तक हो गई और अनावरण की तिथि टाल दी गयी।माना जा रहा था कि 13 दिसम्बर की तिथि टलने के बाद स्व जुदेव की जन्म जयन्ती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण हो जाएगा लेकिन आज 8 मार्च आ गया और आज के दिन भी उनकी प्रतिमा जस के तस खड़ी है अनावरण नहीं हो पाया ।

यह बताना जरुरी है कि स्व दिलीप सिंह जूदेव का बिगत 2013 में निधन हो गया था और निधन के बाद प्रदेश के तात्कालीन मुख्य्मंत्री ने उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। कुंनकुरी और जशपुर में स्व जुदेव की प्रतिमा स्थापित किये जाने की घोषणा की गई थी ।कुनकुरी में तो किसी तरह उनकी प्रतिमा स्थापित हो गई और प्रतिमा का अनावरण भी हो गया लेकिन जुदेव नगरी कहे जाने वाले स्व जुदेव के गृहनगर जशपुर में आजतक याने 9वे साल भी उनकी प्रतिमा का अनावरण अधर में लटका हुआ है ।

स्व जुदेव की प्रतिमा स्थापित होने से लेकर अनावरण की स्थिति तक पहुंचने के दौरान प्रदेश की तात्कालीन भाजपा सरकार की बहुत फजीहत हो चुकी है और वर्तमान में अनावरण में लेट लतीफी को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं को आये दिन ताने सुनने पड़ते है ।

काँग्रेस तो काँग्रेस भाजपा के लोग खाशकर जुदेव समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं में पार्टी के बड़े नेताओं को ताना मारने से नहीं चूकते । देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कद्दावर और देश भर में दमदार नेता के रूप में जाने जाने वाले स्व दिलीप सिंह जूदेव जैसी सियासी हस्ती की प्रतिमा तक का स्थापित न हो पाने से जुदेव समर्थकों में काफी लंबे समय से रोष वयाप्त है । खुद स्व जुदेव के बेटे स्व युद्धवीर कई बार इस बात पर खुलकर नाराजगी जाहिर कर चुके थे।

यह बताना जरूरी है कि स्व दिलीप सिंह जुदेव न केवल जशपुर और छग बल्कि पूरे देश मे अलग पहचान रखने वाले नेता थे। उन्होंने राष्ट्रवयपी मिशन ऑपरेशन घरवापसी की शुरुआत की थी और धर्मांतरण का खुलकर विरोध किया था । 2003 के छग विधानसभा चुनाव में उन्होंने प्रदेश के तात्कालीन मुख्य्मंत्री अजीत जोगी हो हराने के लिए अपनी मूंछ को दांव पर लगा दिया था। कहते हैं 2003 में जोगी सरकार को हराने में सबसे बड़ी भूमिका दिलीप सिंह जूदेव की थी और उन्ही के दम पर छग में 2003 में न केवल भाजपा की सरकार बनी बल्कि प्रदेश में 15 वर्षो तक भाजपा ने राज किया ।

Related Articles

Back to top button