हिमा दास का धमाल जारी, एथलेटिकी मिटिनेक रीटर में जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली: भारत के शीर्ष फरार्टा धावकों हिमा दास और मोहम्मद अनस ने चेक गणराज्य में जारी एथलेटिकी मिटिनेक रीटर-2019 स्पर्धा में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के 300 मीटर में स्वर्ण पदक जीते। अनस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। इस साल के अजरुन अवार्ड के लिए चुने गए अनस ने पुरुषों के 300 मीटर रेस को 32 .41 सेकेंड के समय के साथ पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
Finished on the top in 300 m in the Athleticky Mitink Reiter 2019 today in Czech Republic
अनस के अलावा निर्मल टॉम ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। टॉम ने 33.03 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, हिमा ने महिलाओं की 300 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर हिमा के स्वर्ण जीतने की जानकारी दी है। हिमा का दो जुलाई के बाद से यूरोप में यह छठा स्वर्ण पदक है। हिमा ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुद ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘चेक गणराज्य में आज एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में 300 मीटर स्पर्धा में शीर्ष पर रही।’’