ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

लोकसभा भंग होने के एक महीने बाद भी 200 पूर्व सांसदों ने खाली नहीं किए लुटियंस के बंगले

नई दिल्ली। 200 से ज्यादा पूर्व सांसदों ने 16वीं लोकसभा के भंग होने के दो महीने बाद भी लुटियंस दिल्ली में स्थित सरकारी बंगले खाली नहीं किए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर 16वीं लोकसभा को 25 मई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था। नियमानुसार पूर्व सांसदों को लोकसभा भंग होने के एक महीने के भीतर बंगलों को खाली कर देना चाहिए।

2014 में हुए थे आवंटित

एक सूत्र ने बताया, ‘लोकसभा के 200 से अधिक पूर्व सांसदों ने अब तक अपने सरकारी बंगले खाली नहीं किए हैं। पूर्व सांसदों को ये बंगले 2014 में आवंटित किए गए थे।’ सूत्रों ने बताया, ‘नवनिर्वाचित सांसदों को वेस्टर्न कोर्ट और कई अतिथि गृहों में अस्थायी आवास उपलब्ध कराए गए हैं। यह व्यवस्था तब तक बनी रहेगी, जब तक कि उन्हें लुटियंस दिल्ली में स्थायी आवास उपलब्ध नहीं कराए जाते।’

पहले फाइव-स्‍टार होटलों में रुकते थे

ऐसा सांसदों की रिहाइश पर होने वाले खर्च को कम करने के लिए किया गया है। इससे पहले नव-निर्वाचित सांसद तब तक पांच सितारा होटलों में रुकते थे, जब तक उन्हें पूर्णकालिक सरकारी बंगला आवंटित नहीं किया जाता था।

260 से अधिक सांसद

उल्लेखनीय है कि 17वीं लोकसभा में 260 से ज्यादा सांसद पहली बार चुने गए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी, क्रिकेटर गौतम गंभीर, सूफी गायक हंसराज हंस आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button