ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
खेल

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 190 रन बनाए हैं। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 34.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड में खेले जा रहे महिला वनडे विश्व कप का छठा मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 190 रन बनाए हैं। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 34.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से एलिसा हिली ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत एकबार फिर खराब रही। 44 रन तक पाक टीम ने चार विकेट गंवा दिए थे। नाहिदा खान नौ रन, सिदरी अमीन दो रन, ओमैमा सोहेल 12 रन और निदा डार पांच रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद कप्तान बिस्माह मारूफ ने आलिया रियाज के साथ मिलकर पाकिस्तान की पारी संभाली।इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की और पाकिस्तान का स्कोर 140 के पार पहुंचाया। आलिया ने अर्धशतक भी लगाया और वो 109 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद फातिम सना 14 रन बना सकीं। बिस्माह ने डायना बेग के साथ मिलकर पाकिस्तान को 190 तक के स्कोर तक पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button