ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
विदेश

अमेरिका ने NATO को दी यूक्रेन में विमान भेजने की मंजूरी

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत का सिलसिला जारी है। दोनों देशों के बीच तीन चरणों की बातचीत हो चुकी है हालांकि अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं रूस ने धमकी दी थी कि अगर कोई अन्य देश यूक्रेन की मदद करता है तो उसे भी युद्ध में शामिल माना जाएगा। अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध तो लगाए ही हैं और अब NATO देशों को यूक्रेन को फाइटेर जेट देने की भी मंजूरी दे दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका और यूरोपीय देशों से कीव की मदद करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन की सेना को फाइटर जेट देकर सहायता करें। पोलैंड मिग- 29s भेजना चाहता था। बाद में इससे इनकार कर दिया गया। पोलैंड के अलावा अन्य नाटो देश भी इस मामले में मदद का हाथ बढ़ाने को तैयार नहीं हैं।

सैन्य शक्ति के मामले में रूस का यूक्रेन के साथ कोई मुकाबला नहीं है। रूस की वायुसेना भी बेहद ताकतवर है। यूक्रेन के पास कुल 67 फाइटर जेट और 34 अटैक हेलिकॉप्टर हैं। वहीं रूस के पास 1500 फाइटर एयरक्राफ्ट और 538 हेलिकॉप्टर हैं। सवाल यह था कि अगर पोलैंड यूक्रेन को फाइटर जेट देता है तो इसे पोलिश पायलट ही उड़ाएंगे या फिर यूक्रेन के पायलट के हाथ में सौपेंगे। अमेरिका ने यह साफ कर दिया है कि वह न तो थल सेना और न ही वायुसेना को यूक्रेन की मदद के लिए भेजेगा। ऐसे में यह सोचना भी मुश्किल है कि कोई औऱ देश फाइटर जेट भेजकर यूक्रेन की मदद करेगा। अमेरिका ने कहा है कि युद्ध में भाग न लेकर भी हर तरह से यूक्रेन की सहायता की जाएगी।

Related Articles

Back to top button