ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर के बीच मतभेद की अटकलों पर लगा विराम

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच मतभेद की अटकलों पर आज विराम लग गया। दरअसल, टीएमसी की विस्तारित राज्य समिति की बैठक में ममता के साथ प्रशांत किशोर भी मौजूद नजर आए। बुधवार को टीएमसी की राज्य कमेटी की बैठक नजरूल मंच में आयोजित की गयी थी। बैठक में के दौरान मंच पर ममता बनर्जी और टीएमसी के आला नेता अभिषेक बनर्जी, सुब्रत बक्शी, पार्थ चटर्जी, फिरहाद हकीम, अरुप विश्वास, सुदीप बंद्योपाध्याय के साथ-साथ प्रशांत किशोर भी बैठे नजर आए। कार्यक्रमोंके अंत में ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर आपस में बातचीत भी करते दिखाई दिए। आज ही सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल टीएमसी की नई कमेटी का ऐलान किया है।

कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बात की अटकलें तब और लगने लगीं जब कई टीएमसी नेता नगरपालिका चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर प्रशांत किशोर से नाराजगी जताने लगे थे। इन नेताओं को प्रशांत किशोर की दखल अंदाजी पसंद नहीं आ रही थी। वहीं प्रशांत किशोर भी टीएमसी नेताओं के व्यवहार से खुश नजर नहीं आ रहे थे और अलग रास्ता अख्तियार करने का मन बना लिया था।

टीएमसी की विस्तारित राज्य समिति की बैठक में ममता बनर्जी के साथ प्रशांत किशोर की मौजूदगी से अब साफ कहा जा सकता है कि दोनों के बीच अब सब कुछ सही हो गया है। दोनों नेताओं के बीच मतभेद की खबरों पर विराम लग गया है। बता दें निकाय चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर और टीएमसी नेताओं के बीच मतभेद सामने आये थे। टीएमसी की वेबसाइट पर उम्मीदवारों की अलग सूची जारी कर दी गयी थी, जिसे बाद में टीएमसी ने खारिज कर दिया था और अलग से सूची जारी की थी। इसी को लेकर अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी के बीच भी खटास उभर कर सामने आयी थी। हालांकि बाद में आपसी बातचीत से मसला सुलझा लिया गया था।

Related Articles

Back to top button