ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
महाराष्ट्र

मुंबई की पुलिसकर्मियों को महिला दिवस पर मिला तोहफा, 12 की जगह सिर्फ 8 घंटे की करेंगी ड्यूटी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुंबई पुलिस महिलाकर्मियों को खास तोहफा देने जा रही है। मंगलवार से महिला पुलिसकर्मी 12 घंटे की जगह सिर्फ आठ घंटे की शिफ्ट करेंगी। इस बारे में पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की तरफ से आदेश जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला कर्मियों को घर और काम के बीच बेहतर संतुलन बनाए रखने में मदद करने के मकसद से यह आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले आदेश तक मुंबई में यह नियम लागू रहेगा।

संजय पांडे ने ही मुंबई के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में इस साल जनवरी में आठ घंटे की ड्यूटी  की पहल की शुरुआत की थी। एक अधिकारी ने बताया कि सीपी के आदेश के मुताबिक महिला कर्मियों के लिए दो विकल्प हैं। पहले विकल्प में उन्हें तीन शिफ्ट में काम करना होगा। पहली शिफ्ट सुबह आठ से दिन में तीन बजे तक चलेगी। वहीं दूरी शिफ्ट दिन में तीन बजे से रात 10 बजे और तीसरी शिफ्ट रात 10 से सुबह आठ बजे तक है। शिफ्ट का समय सुबह सात बजे से दिन में तीन बजे तक, दिन में तीन से रात 11 बजे तक और रात के 11 बजे से सुबह सात बजे तक है। पुलिस अधिकारी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सीनियर पुलिस निरीक्षकों को ड्यूटी के समय को लेकर महिला कर्मियों के साथ चर्चा करनी चाहिए और दोनों विकल्पों के मुताबिक उन्हें ड्यूटी सौंपनी चाहिए। आदेश में कहा गया है कि पहल के कार्यान्वयन को लेकर कोई मुद्दा उठने पर पुलिस अधिकारी डीसीपी (संचालन) से संपर्क किया जा सकता है।

महिला दिवस के मौके पर महिला पुलिसकर्मियों को खास तोहफा देते हुए उसकी ड्यूटी के समय में कटौती कर दी गई है। उन्हें अब 12 घंटे की बजाय 8 घंटे की शिफ्ट करनी होगी। मंगलवार से यह आदेश प्रभावी हो रहा है। हालांकि अगेल आदेश तक यह नियम जारी रहेगा। यह जानकारी मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की तरफ से दी गई है। इसे महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button