ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
मध्यप्रदेश

पटवारी ने खुद को कमलनाथ के पैरों की धूल कहा; सिंधिया समर्थक राजपूत बोले- यह तो सिर्फ शुरुआत, बढ़ेगी जंग

भोपाल   मध्यप्रदेश कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बजट सत्र में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण का बहिष्कार कर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी अलग-थलग पड़ चुके हैं। कमलनाथ साफ कर चुके हैं कि उनके इस फैसले से पार्टी का लेना-देना नहीं। सदन की गरिमा जरूरी है। कमलनाथ पर पलटवार करते हुए पटवारी ने कहा था- सदन चलेगी तब तो गरिमा रहेगी न…। कांग्रेस के इस झगड़े में अब BJP भी कूद गई है।

कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए परिवहन मंत्री गोविंद सिहं राजपूत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। सिंधिया समर्थक राजपूत ने कहा- इनकी गुटबाजी सड़क के बाद अब विधानसभा में देखने को मिल रही है। कांग्रेस की जंग और बढ़ेगी। कांग्रेस में जंग की शुरुआत हो चुकी है।

सत्र के दूसरे दिन विधानसभा पहुंचे पटवारी

जीतू पटवारी विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन शामिल हुए। हालांकि, सदन स्थगित हो गया। मीडिया से बात करते हुए पटवारी ने कहा- मेरे नेता जो चाहते हैं, वो मुझे करना चाहिए। मेरे नेता कहते हैं कि सदन की गरिमा को रखकर सरकार को क्रिटिसाइज करना है तो उनके अनुभव को कोई चुनौती नहीं दे सकता। मेरी तो हस्ती ही नहीं है और मैं तो उनकी पैरों की धूल हूं। मैं मानता हूं कि कमलनाथ जी जैसे अनुभवी व्यक्ति जो कहते हैं, उसको सबको आत्मसात करना चाहिए। कमलनाथ जी ने जो कहा है उसका अक्षरश: पालन करूंगा।

13 बार पहले भी अभिभाषण का विरोध हो चुका

पटवारी ने कहा- संवैधानिक दृष्टि से राज्यपाल के अभिभाषण का सवाल है, तो मुझसे पहले 13 बार इस सदन में अलग-अलग तरीके से अभिभाषण का विरोध हुआ है। 29 जनवरी 2021 में 18 पार्टियों ने एक साथ देश की संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया है। लोकतंत्र में संवैधानिक अधिकार है अपनी बात कहने का। कल जो मैंने बात कही थी, वह सदन के बाहर की थी। आज मैं कहता हूं कि कमलनाथ जी मेरे नेता है। हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी का चेहरा बेनकाब करेंगे। कमलनाथ जी के नेतृत्व में ही सरकार बनाएंगे।

दो साल में हर विधायक को ढाई से तीन मिनट का समय मिला

पटवारी बोले- भारत में मप्र बलात्कार में नंबर वन है। महिला आदिवासियों के अपहरण में नंबर वन है। बच्चियों पर अत्याचार होने के मामले में नंबर वन है। बेटियों की हत्या में नंबर वन है। ऐसे ही तमाम मुद्दे हम ढाई मिनट में नहीं उठा सकते। दो साल में सदन 82 घंटे काम हुआ है। हर विधायक को औसत ढाई से तीन मिनिट का समय मिला। यह संसदीय परंपरा के लिए संक्रमण है। विधायक नए तरीके खोजेगा और नए तरीके से सरकारी की आंख खोलेगा।

Related Articles

Back to top button