ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
मध्यप्रदेश

भोपाल में इंजीनियर पति ने, CM से सम्मानित अपनी DSP पत्नी का सिर दीवार पर दे मारा

भोपाल   पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP नेहा पच्चीसिया को इंजीनियर पति ने पीट दिया। वह पति से अलग चार इमली इलाके में रह रही हैं। बंगले पर आए पति को उन्होंने अंदर आने से मना किया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। पति ने धक्का देकर DSP का सिर दीवार पर दे मारा। DSP को मामूली चोट आई है। महिला अफसर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है।

हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि DSP नेहा पच्चीसिया के जुड़वा बच्चे हैं। नेहा ने पुलिस को बताया की रविवार शाम पति अंशुल जोशी घर आए। घर में आने से रोकने पर विवाद करने लगे। इसी दौरान मारपीट करते हुए उन्होंने नेहा का सिर दीवार पर दे मारा। अंशुल जोशी छोला मंदिर इलाके में रहते हैं। नेहा का आरोप है कि उनका पति नशे का आदी है। वहीं पति ने कहा वह बच्चों से मिलने गए थे। पत्नी झूठे आरोप लगा रही है।

गुना से ट्रांसफर होने पर सुर्खियों में आईं थीं

फरवरी 2021 में नेहा का गुना से ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद उनके नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट हुई थी, जिसमें लिखा था- ‘IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट।’ यानी IG हमारे दोषी हैं। पोस्ट के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई थी। तब नेहा ने सफाई में कहा था कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह पोस्ट की गई थी। वह फेसबुक पर 6 महीने से एक्टिव नहीं हैं। उस वक्त अविनाश शर्मा ग्वालियर रेंज के IG थे।

कहा था- नौकरी छोड़ लड़नी पड़ेगी लड़ाई…

इस विवाद से नेहा पच्चीसिया इतनी परेशान हो गईं थीं कि नौकरी छोड़ कर लड़ाई लड़ने की बात तक कह दी थी। उनका कहना था कि मुझसे TI क्यों परेशान हैं। TI के खिलाफ मैंने IG से लिखित शिकायत की है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय को भी इसकी जानकारी भेजी है। उनके रौब का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुना के तत्कालीन SP ने अपने पूरे ऑफिस में CCTV कैमरे लगवा लिए थे।

CM कर चुके हैं सम्मान

कोरोनाकाल में अच्छे से कर्तव्य निर्वहन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहा को सम्मानित किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान भी कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने के लिए SP ने नेहा को प्रशस्ति पत्र दिया था। गुना में पदस्थापना के दौरान नेहा ने महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए तीन अलग डेस्क बनाई थीं। जहां सिर्फ महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई होती थी।

Related Articles

Back to top button